Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Swachh Survekshan 2025-26: Jabalpur Ranks Second, Dewas and Rewa Also Feature Among Top Cities in MP

स्वच्छ सर्वेक्षण में एमपी का जलवा: 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर दूसरे नंबर पर, देवास-रीवा भी छाए

Wed, 11 Nov 2026 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर/देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर/देवास Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Nov 2026 05:42 PM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के नौ शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिला है। जबलपुर देश में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उज्जैन, देवास और देपालपुर अपनी-अपनी श्रेणियों में अव्वल रहे। 

विज्ञापन
Swachh Survekshan 2025-26: Jabalpur Ranks Second, Dewas and Rewa Also Feature Among Top Cities in MP
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश का दबदबा देखने को मिला। प्रदेश के नौ नगरीय निकायों ने अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि दर्ज कराई। 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जबलपुर देश में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तीन लाख तक की आबादी वाले शहरों में उज्जैन और एक लाख तक की आबादी वाले शहरों में देवास ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, इंदौर और उसके मेंटर शहर देपालपुर को सुपर स्वच्छ जोड़ी के सम्मान से नवाजा गया।  

विज्ञापन

जबलपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान
जबलपुर ने 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहर में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में विशाखापत्तनम पहले और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। जबलपुर की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए खास है। वहीं, ग्वालियर ने भी देश के शीर्ष-10 स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाई है। 

विज्ञापन


उज्जैन और देवास ने अपनी श्रेणी में मारी बाजी
उज्जैन ने तीन लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, देवास एक लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में अव्वल रहा। दोनों शहरों को सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के साथ देपालपुर को भी मिला पुरस्कार
इंदौर को सुपर स्वच्छ लीग में जगह मिली है। इस बार उसकी उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उसके मेंटर शहर देपालपुर को भी राष्ट्रीय सम्मान मिला है। देपालपुर ने 20 हजार तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। 

भोपाल पुरस्कारों की सूची से बाहर
बड़ी बात ये रही कि प्रदेश के नौ शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिला है, लेकिन राजधानी भोपाल इस बार किसी भी पुरस्कार श्रेणी में जगह नहीं बना सकी। भोपाल के साथ उसकी मेंटर नगर परिषद बैरसिया भी पुरस्कार पाने वाले निकायों में शामिल नहीं हो सकी। आदमपुर में पुराने कचरे का ढेर और कचरा प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियां राजधानी की स्वच्छता व्यवस्था के सामने बड़ी समस्या बनी हुई हैं। पिछली स्वच्छता रैंकिंग में भोपाल ने देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर का स्थान हासिल किया था।

4909 शहरों के प्रदर्शन का हुआ आकलन
स्वच्छ सर्वेक्षण के इस संस्करण में देशभर के 4909 शहरों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। शहरों को 43 संकेतकों के आधार पर परखा गया। इनमें घरों से कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरे का परिवहन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, स्वच्छता सुविधाएं और नागरिकों की प्रतिक्रिया जैसे बिंदु शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed