फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Students caught in car over Ludo game, beaten and dragged to Kolar

Bhopal: लूडो में हारे पैसों का खौफनाक बदला, छात्रों को कार से अगवा कर कोलार तक पीटा; 3000 रुपये के लिए दरिंदगी

Sat, 31 Jan 2026 04:00 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 04:00 PM IST
सार

भोपाल के एमपी नगर में लूडो खेल में हारे तीन हजार रुपए न देने पर चार युवकों ने दो छात्रों को कार से अगवा कर मारपीट की। आरोपियों ने छात्रों को कोलार तक पीटा, फिर छोड़ा। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Students caught in car over Ludo game, beaten and dragged to Kolar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूडो के खेल में हारे गए तीन हजार रुपए न मिलने पर चार युवकों ने दो छात्रों का कार से अपहरण कर लिया। आरोपियों ने छात्रों को जबरन कार में बैठाकर मारपीट की और एमपी नगर से कोलार तक ले गए। बाद में दोनों को फिर एमपी नगर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एमपी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अभय चौहान मूल रूप से बालाघाट जिले का निवासी है। वह वर्तमान में जिंसी इलाके में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। अभय बीटेक कर चुका है। उसका दोस्त विक्की राजपूत भी उसके साथ रहता है।

विज्ञापन

अभय और विक्की अक्सर एमपी नगर जोन क्रमांक-2 स्थित एक चाय सुट्टा बार पर दोस्तों के साथ लूडो व अन्य खेल खेलने जाया करते थे। यहां हार-जीत पर पैसों का दांव लगाया जाता था और बड़ी संख्या में युवक इसमें शामिल होते थे। तीन दिन पहले अभय और विक्की लूडो के खेल में 1500-1500 रुपए हार गए थे। उस समय उनके पास पैसे नहीं थे, जिस पर उन्होंने एक-दो दिन में रकम देने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बमोरी स्वास्थ्य केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद सड़क किनारे मिला शव

शुक्रवार रात जब दोनों फिर चाय सुट्टा बार पहुंचे तो अमन सोनी, रोहित अहिरवार, मुन्ना बारिस और लक्की ने उनसे हारे हुए तीन हजार रुपए की मांग की। पैसे न होने की बात पर चारों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जबरन कार में बैठाकर एमपी नगर से कोलार तक ले गए। रास्ते में उनके साथ लगातार मारपीट और धमकी दी गई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को वापस एमपी नगर क्षेत्र में छोड़ दिया। घटना के बाद अभय और विक्की ने एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed