{"_id":"6627956dcc79a27d4504c48b","slug":"student-organizations-want-to-meet-the-prime-minister-regarding-the-scams-of-state-universities-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विश्वविद्यालयों के घोटालों को लेकर पीएम से मिलना चाहते हैं छात्र संगठन, कमिश्नर को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विश्वविद्यालयों के घोटालों को लेकर पीएम से मिलना चाहते हैं छात्र संगठन, कमिश्नर को लिखा पत्र
Tue, 23 Apr 2024 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:33 PM IST
सार
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री बुधवार को भोपाल के दौरे पर रहेंगे। वहीं जानकारी हैं कि वो भोपाल में रोड शो भी करेंगे। इसी बीच छात्र संगठन ने मध्यप्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में व्याप्त घोटालों को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कर प्रधानमंत्री से मुलाकात करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
पीएम से मिलना चाहते हैं छात्र संगठन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनएसयूआई के रवि परमार ने पत्र में लिखा हैं कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) मेडिकल विंग का प्रतिनिधित्व मंडल माननीय प्रधानमंत्री जी से भोपाल आगमन पर मुलाकात कर मध्यप्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में व्याप्त घोटाले की शिकायत सौंपना चाहता हैं। परमार ने पुलिस कमिश्नर से आग्रह करते हुए लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात करवाने की कृपा करें जिससे कि मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं घोटाले की जानकारी प्रधानमंत्री के संज्ञान में ला सकें।
विज्ञापन
मेडिकल से लेकर तकनीकी विश्वविद्यालय में अनियमिताएं
रवि परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश की एकमात्र मेडिकल विश्वविद्यालय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर और एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय आरजीपीवी विश्वविद्यालय के साथ-साथ कई विश्वविद्यालयों में बड़े घोटाले हुए हैं, लेकिन आरजीपीवी के अलावा किसी और विश्वविद्यालय में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
वहीं आरजीपीवी मामले में भी बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए लीपापोती की जा रही हैं। एनएसयूआई प्रधानमंत्री से मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में हुए घोटालों की ईओडब्ल्यू से जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं पहले भी एनएसयूआई नेता रवि परमार प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग महाघोटाला को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
