फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Strict stand on love jihad in Bhopal: Minister Sarang said- action will be taken that will shake the criminals

भोपाल में लव जिहाद पर सख्त रुख: मंत्री सारंग बोले- अपराधियों को कंपा देने वाली कार्रवाई होगी

Thu, 01 May 2025 10:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 May 2025 10:38 PM IST
सार

भोपाल में सामने आए कथित लव जिहाद के एक मामले ने प्रदेश की सियासत और प्रशासनिक स्तर पर हलचल मचा दी है।  चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस मुद्दे पर सख्त बयान देते हुए कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि वे आगे किसी साजिश की कल्पना भी न कर सकें।

विज्ञापन
Strict stand on love jihad in Bhopal: Minister Sarang said- action will be taken that will shake the criminals
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भोपाल में सामने आए लव जिहाद के एक मामले ने प्रदेश सरकार को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। इस मामले में राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि "ऐसी मिसाल पेश की जाएगी कि अपराधी सोचकर भी कांप उठें। मंत्री सारंग ने स्पष्ट किया कि लव जिहाद किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही, इस प्रकरण में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।
विज्ञापन


मंत्री ने सरकार द्वारा पहले से बनाए गए कठोर कानूनों का हवाला देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे भोली-भाली बेटियों के धर्मांतरण का षड्यंत्र करार दिया और कहा कि ऐसे षड्यंत्रों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार स्कूलों और कॉलेजों में महिला शिक्षकों के माध्यम से छात्राओं से संवाद स्थापित करेगी, ताकि उन्हें जागरूक किया जा सके और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed