{"_id":"6025ad4f6f454d15d34d8013","slug":"stoning-is-not-a-general-violation-of-law-and-order-says-mp-cm-shivraj-singh-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना राजधर्म: शिवराज चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना राजधर्म: शिवराज चौहान
Fri, 12 Feb 2021 03:49 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 12 Feb 2021 03:49 AM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश सरकरा लव जिहाद पर कानून बनाने के बाद अब पत्थरबाजों पर सख्त दिखाई दे रही है। शिवराज सिंह की सरकार मध्यप्रदेश में पत्थरबाजी को अपराध मानते हुए इसके खिलाफ कानून बनाने की तैयारी होने जा रही है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्थरबाजी पर अंकुश लगाने के लिए एक सख्त कानून लाने के लिए अपनी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना राज धर्म है।
विज्ञापन
It is 'raj dharma' to take action against criminals. Stone pelting is not an ordinary violation of law and order that is why it requires an extraordinary law: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan on his reported remark for bringing a strict law to curb stone-pelting (11.02) pic.twitter.com/46aXPVuntk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 11, 2021
साथ ही उन्होंने कहा कि पथराव कानून और व्यवस्था का सामान्य उल्लंघन नहीं है, इसीलिए इसे एक असाधारण कानून की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि हम कड़ी सजा का प्रावधान करने के लिए कानून बना रहे हैं।
शिवराज सिंह ने कुछ दिन पहले एक बयान दिया था कि प्रदेश में पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी कोई साधारण अपराध नहीं है। इससे लोगों की जान भी जा सकती है, इससे भय और आतंक का माहौल पैदा होता है, भगदड़ मचती है, अव्यवस्थाएं होती हैं।
आपको बता दें, जनवरी में मध्यप्रदेश में एक के बाद एक तीन अलग-अलग शहरों में पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई थी। उज्जैन, इंदौर और मंदसौर में पत्थरबाजी से कई दर्जन लोगों के घायल होने की खबर थी। जिस पर सरकार ने सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए थे।
