फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   State BJP will connect NRIs of 40 countries in the launch of Mahakal Lok

Mahakal Lok: महाकाल लोक का लोकार्पण उज्जैन के इतिहास की अविस्मरणीय घटना, नई ऊंचाइयां छूएगा सांस्कृतिक वैभव

Mon, 10 Oct 2022 06:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 06:48 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के हाथों होने वाला यह लोकार्पण न सिर्फ उज्जैन बल्कि समूचे मध्यप्रदेश के गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करेगा। उज्जैन की भूमि पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता और प्रदेश के नागरिक प्रधानमंत्री जी का स्वागत करने के लिए आतुर हैं। 

विज्ञापन
State BJP will connect NRIs of 40 countries in the launch of Mahakal Lok
वीडी शर्मा ने महाकाल लोक पर पत्रकारों से चर्चा की। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उज्जैन के महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कल होने जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस लोकार्पण को उज्जैन के इतिहास की अविस्मरणीय घटना बताया है। कहा कि उज्जैन शहर को ये और भी भव्यता प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार को होने वाले महाकाल लोक के लोकार्पण के संबंध में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उज्जैन में नवनिर्मित महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे, जो उज्जैन के इतिहास में एक अविस्मरणीय घटना होगी। प्रधानमंत्री जी के हाथों होने वाला यह लोकार्पण न सिर्फ उज्जैन बल्कि समूचे मध्यप्रदेश के गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करेगा। उज्जैन की भूमि पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता और प्रदेश के नागरिक प्रधानमंत्री जी का स्वागत करने के लिए आतुर हैं। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि इस लोकार्पण कार्यक्रम से 40 देशों के एनआरआई भी जुड़ेंगे। प्राचीनतम नगरी उज्जैन धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी अत्यंत समृद्ध और वैभवशाली रही है। प्राचीनकाल से ही भगवान महाकाल उज्जैन की पहचान रहे हैं और वैश्विक परिदृश्य में उज्जैन को भगवान महाकाल की नगरी के रूप में ही देखा जाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रयासों से भगवान महाकाल की इस नगरी में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण हो रहा है, जो उज्जैन शहर को और भी भव्यता प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी के हाथों होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर, टीवी स्क्रीन पर समारोह का प्रसारण देखकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें। शर्मा ने कहा कि श्री महाकाल लोक परिसर की गूंज विदेशों में भी होगी। करीब 40 देशों के एनआरआई इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उन्होंने स्वयं और भारतीय जनता पार्टी विदेश संपर्क विभाग के राष्ट्रीय संयोजक सुधांशु गुप्ता ने यूएसए, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएई, यूके, कनाडा, हॉलैंड और कुवैत सहित 40 देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के एनआरआई के साथ वर्चुअल मीटिंग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed