{"_id":"60a4ed67b91b7e20c4076fbc","slug":"sonia-bhardwaj-suicide-case-police-inquires-umang-singhar-while-sonia-son-demands-fir-filed-back-from-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल : सोनिया खुदकुशी मामले में नया मोड़, बेटे ने कहा- सिंघार के खिलाफ दर्ज एफआईआर हो रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल : सोनिया खुदकुशी मामले में नया मोड़, बेटे ने कहा- सिंघार के खिलाफ दर्ज एफआईआर हो रद्द
Wed, 19 May 2021 07:39 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 19 May 2021 07:39 PM IST
सार
मंगलवार को सोनिया का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें लिखा है- वो मुझे अपनी जिंदगी में जगह नहीं देना चाहता। जबकि इस केस में उस समय मोड़ आ गया जब सोनिया के बेटे आर्यन ने बयान दिया कि सिंघार पर दर्ज एफआईआर रद्द होनी चाहिए। एक तरह से अब सिंघार ही मेरे गार्जियन हैं।
विज्ञापन
उमंग सिंघार
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की महिला मित्र सोनिया भारद्वाज की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। एक दिन पहले जहां पुलिस ने सिंघार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था वहीं अब मृतक सोनिया के बेटे आर्यन ने अपने एक बयान से इस मामले को जटिल बना दिया है। सोनिया के बेटे ने कहा है कि सिंघार पर दर्ज एफआईआर वापस ली जानी चाहिए। एक तरह से अब सिंघार ही मेरे गार्जियन हैं।
विज्ञापन
पहले सोनिया के बेटे ने सिंघार के खिलाफ दिया था बयान लेकिन अब पलटा
सोमवार सुबह अंबाला से आए सोनिया के बेटे आर्यन ने दोपहर में मीडिया से कहा था कि उसे किसी भी तरह की आशंका नहीं है। उसके पास संदेह करने के लिए कोई सबूत नहीं है। सोमवार दिन भर इस मामले में भी पुलिस किसी तरह का बयान देने से बचती रही, लेकिन देर रात शाहपुरा पुलिस ने सुसाइड नोट, सोनिया के बेटे, मां और सिंघार के नौकर के बयानों के आधार पर विधायक के खिलाफ मामाला दर्ज किया।
विज्ञापन
क्या है मामला
दरअसल, उमंग सिंघार की 39 वर्षीय महिला मित्र सोनिया भारद्वाज ने उनके भोपाल स्थिति निजी बंगले पर सोमवार देर रात खुदकुशी कर ली। रविवार दोपहर में शाहपुरा इलाके स्थित बंगले से सोनिया का शव बरामद किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही वह भोपाल पहुंच गए। सोनिया अंबाला के बलदेव नगर इलाके की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन भी भोपाल पहुंच गए। सोमवार को कोलार में उसका अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान सिंघार वहां मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में सिंघार पर गंभीर आरोप
अब मैं और सहन नहीं कर सकती। मैंने अपनी तरफ से सबकुछ किया। पर उमंग का गुस्सा बहुत ज्यादा है। मुझे डर लगता है। वो मुझे अपनी लाइफ में जगह नहीं देना चाहता। उसकी किसी भी चीज को छूने की कोशिश करो तो उसको बुरा लगता है। इस बार भी मैं ही जबरदस्ती भोपाल आई। वो तो चाहता ही नहीं था कि मैं भोपाल आऊं। आर्यन सॉरी, मैं तेरी लाइफ के लिए कुछ नहीं कर पाई। मैं जो कुछ भी कर रही हूं, अपनी मर्जी से कर रही हूं। किसी की कोई गलती नहीं है। उमंग आपके साथ मैंने सोचा था लाइफ सेट हो जाएगी। आई लव यू, कोशिश की एडजस्ट करने की, पर आपने जगह नहीं दी मुझे अपनी लाइफ में। आर्यन सॉरी।’
