फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Solar Eclipse: Partial Solar Eclipse on the evening of 25 October

Solar Eclipse: 25 अक्टूबर की शाम सूरज पूरा गोल नहीं दिखेगा, शाम चार बजे के बाद आंशिक सूर्यग्रहण

Sat, 15 Oct 2022 05:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 05:45 PM IST
सार

भारत में दिखने वाली इस घटना में शाम होने के पहले चंद्रमा सूरज के आंशिक भाग को ढंक लेगा। पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने से यहां आंशिक सूर्यग्रहण की घटना दिखाई देगी।

विज्ञापन
Solar Eclipse: Partial Solar Eclipse on the evening of 25 October
सूर्यग्रहण के बारे में जानकारी देतीं सारिका घारू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 अक्टूबर को अमावस्या पर पड़ रही दीपावली की रात को चंद्रमा के तो दीदार नहीं होंगे, लेकिन इस साल सूरज भी शाम को पूरा साथ नहीं देगा। दोपहर में पूरा दिखने वाला सूरज का गोला शाम होते-होते अर्द्धगोलाकार दिखने लगेगा। ऐसा इस साल के दूसरे सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना के कारण होने जा रहा है।
विज्ञापन


भारत सरकार की नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि यूरोप के अधिकांश भाग, उत्तरी अफ्रीका के साथ एशिया के पश्चिमी भागों में इसे आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा। भारत में दिखने वाली इस घटना में शाम होने के पहले चंद्रमा सूरज के आंशिक भाग को ढंक लेगा। पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने से यहां आंशिक सूर्यग्रहण की घटना दिखाई देगी।
विज्ञापन


सारिका ने बताया कि पृथ्वी के भू भाग पर भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 28 मिनट और 21 सेकंड पर यह ग्रहण आरंभ होगा। शाम 4 बजकर 30 मिनट और 16 सेकंड पर अधिकतम ग्रहण होगा तथा शाम 6 बजकर 32 मिनट 11 सेकंड पर यह समाप्त होगा। लेकिन भारत में 4 बजे के बाद अलग-अलग भू भाग पर दिखना आरंभ होगा। चूंकि भारत में सूर्यास्त ग्रहण समाप्त होने के पहले ही हो चुका होगा इसलिये यहां ग्रहण सूर्यास्त तक ही दृश्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारिका ने बताया कि आगामी 8 नवंबर को आंशिक चंद्रग्रहण होगा। सूर्यग्रहण के दो सप्ताह बाद या पहले हमेशा चंद्रग्रहण होता ही है। यह कोई पहली बार होने वाली घटना नहीं है। इसलिए इसके दुष्प्रभावों की बातें ठीक नहीं हैं।

प्रदेश के कुछ शहरों में सूर्य ग्रहण का समय

इंदौर में  
  • ग्रहण आरंभ  समय- शाम 4 बजकर 42 मिनट
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 38 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 53 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 1 घंटे 11 मिनट

भोपाल में  
  • ग्रहण आरंभ  समय- शाम 4 बजकर 42 मिनट    
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 38 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 46 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 1 घंटे 5 मिनट

नर्मदापुरम में  
  • ग्रहण आरंभ  समय- शाम 4 बजकर 43 मिनट    
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 39 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 46 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 1 घंटे 2 मिनट

रायसेन में  
  • ग्रहण आरंभ  समय- शाम 4 बजकर 42 मिनट    
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 38 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 45 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 1 घंटे 3 मिनट

उज्जैन में  
  • ग्रहण आरंभ  समय- शाम 4 बजकर 41 मिनट    
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 38 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 53 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 1 घंटे 12 मिनट

खरगोन में  
  • ग्रहण आरंभ  समय -शाम 4 बजकर 45 मिनट    
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 40 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 56 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 1 घंटे 12 मिनट

बड़वानी में  
  • ग्रहण आरंभ  समय- शाम 4 बजकर 43 मिनट    
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 39 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 58 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 1 घंटे 15 मिनट

बिलासपुर में  
  • ग्रहण आरंभ  समय - शाम 4 बजकर 49 मिनट    
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 26 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 29 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 40 मिनट

रायपुर में  
  • ग्रहण आरंभ  समय- शाम 4 बजकर 51 मिनट    
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 29 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति- शाम 5 बजकर 31 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 41 मिनट

अंबिकापुर में  
  • ग्रहण आरंभ  समय- शाम 4 बजकर 47 मिनट    
  • अधिकतम ग्रहण- शाम 5 बजकर 21 मिनट
  • ग्रहण समाप्ति शाम 5 बजकर 23 मिनट
  • ग्रहण अवधि- 37 मिनट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed