{"_id":"6b00f5f239569b22a404e82c","slug":"snowfall-in-the-mountains-leads-to-increased-chill-in-mp-mercury-drops-to-7-1-degrees-rain-and-thunderstorm-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों की बर्फबारी से एमपी में बढ़ी ठिठुरन: 7.1 डिग्री पहुंचा पारा, सात जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों की बर्फबारी से एमपी में बढ़ी ठिठुरन: 7.1 डिग्री पहुंचा पारा, सात जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट
Sat, 21 Nov 2026 07:08 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:08 AM IST
सार
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। भोपाल में पारा 9 डिग्री पहुंच गया, जबकि शाजापुर के गिरवर में 7.1 डिग्री के साथ प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। राजगढ़-शाजापुर में शीतलहर और सात जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर चक्रवाती तूफान अकवान के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। बीती रात तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा, जबकि भोपाल 9 डिग्री के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम का मिजाज शनिवार को भी बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं रीवा और शहडोल संभाग के सात जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल में भी बढ़ी ठंड, कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे पारा
प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाजापुर के गिरवर में पारा 7.1 डिग्री तक लुढ़क गया। बैतूल में 9.2, रायसेन और धार में 9.4 तथा दमोह में 9.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा नौगांव में 10, खजुराहो में 10.2, रीवा में 10.4, इंदौर में 10.6 और जबलपुर-उमरिया में 10.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का पारा 15 डिग्री या इससे नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन
सात जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अकवान के कमजोर पड़ने के बावजूद इसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश में दिखाई दे सकता है। शनिवार को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। रविवार को भी कुछ इलाकों में मौसम बदला रह सकता है। हालांकि तूफान की ताकत कम होने के कारण प्रदेश में भारी बारिश की आशंका नहीं है। गुरुवार से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। शहडोल संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन
कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम के मौजूदा सिस्टम का असर आगे बढ़ने के बाद प्रदेश में सर्दी और तेज होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में पीने के पानी के नेटवर्क में खतरा: पाइपलाइन के साथ बिछी हैं सीवर लाइनें,लीकेज हुआ तो मिलेगा गंदा पानी
नवंबर में ठंड और बारिश का पुराना ट्रेंड
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिरता है। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का ट्रेंड भी रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश की संभावना जताई गई थी। तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।