फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sixth State Rally Competition of Bharat Scouts and Guides, Kota Division won the Overall Champion Shield

MP News: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की छठी राज्य रैली प्रतियोगिता, कोटा मंडल ने जीती ओवरऑल चैम्पियन शील्ड

Fri, 13 Oct 2023 08:03 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 08:03 AM IST
सार

हबीबगंज स्थित खेल मैदान में 09 अक्टूबर से आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की छठवीं राज्य रैली प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें गायन, वादन, नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य, रंगोली, प्रदर्शनी, पिरामिड, मार्चपास्ट जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इस रैली में जबलपुर, कोटा, भोपाल से लगभग 385 प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Sixth State Rally Competition of Bharat Scouts and Guides, Kota Division won the Overall Champion Shield
कोटा मंडल में ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में हबीबगंज रेलवे कॉलोनी स्थित खेल मैदान में आयोजित पश्चिम मध्य रेल, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की छठवीं राज्य रैली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण गुरुवार को पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबन्धक सुधीर कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य मुख्य आयुक्त शील्ड सर्वाधिक सेंसेस वाले मंडल जबलपुर को दी गई। कोटा रेल मंडल ने बाजी मारते हुए सभी 20 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान लेकर ओवरऑल चैम्पियन शील्ड जीती। भोपाल मंडल को द्वितीय व जबलपुर मंडल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र चार प्रतिभागियों- अंस करमारकर, आस्था करमारकर, अंजली नेगी, सोनम असीम को प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि पश्चिम मध्य रेल, राज्य मुख्यालय, जबलपुर द्वारा आयोजित छठी राज्य रैली के ग्रैंड कैम्प फायर समारोह में शामिल होने पर मुझे अत्यंत खुशी एवं गर्व का अनुभव हो रहा है। सर्वप्रथम मैं स्काउट एवं गाइड से जुड़े सभी पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए बधाई देता हूं और आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
विज्ञापन


बच्चो में दिखाई दी समर्पण भावना 
गुप्ता नें कहा कि रैली में स्काउट एवं गाइड द्वारा बनाए गए विभिन्न गैजेट्स, पॉयनियरिंग प्रोजेक्ट सराहनीय है। इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से ही बच्चे विषम परिस्थितियों में भी कठिनाइयों से लड़कर जीने की कला सीखते हैं। मैं बच्चों की सभी क्षेत्रों में अनुशासन और समर्पण भावना को देखकर आत्मविभोर हूं। उनके द्वारा मंच पर भक्तिगीत, फिजिकल डिस्प्ले, लोकनृत्य एवं नाटिका प्रस्तुत की गई जो उनके बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शित करता है। इतनी छोटी उम्र में इस प्रकार की कला-कौशल सिर्फ स्काउट एवं गाईड के प्रशिक्षण से ही प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
ये भी रहे मौजूद
गुप्ता ने कहा कि मैं भोपाल मंडल के सहयोग से राज्य मुख्यालय, जबलपुर द्वारा आयोजित इस राज्य रैली के दौरान आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और उनमें विजेता बच्चों को बधाई देता हूं, साथ ही छठी राज्य रैली के सफल आयोजन के लिए राज्य मुख्य आयुक्त एवं उनकी टीम को भी बधाई देता हूं। इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा संध्या गुप्ता, महिला कल्याण संगठन भोपाल मंडल की अध्यक्ष गुंजन त्रिपाठी एवं सदस्याएं, स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पंकज शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक भोपाल देवाशीष त्रिपाठी, जिला मुख्य आयुक्त एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर, समस्त विभाग प्रमुख एवं अन्य अधिकारीगण, तीनो मंडलों के स्काउट्स एवं गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स, संगठन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed