फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shock to BJP, son-daughter-in-law of former minister and daughter-in-law of ex-governor join Congress

MP Politics: भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री के बेटा-बहू और पूर्व राज्यपाल की पौत्र बहू कांग्रेस में हुए शामिल

Thu, 24 Aug 2023 09:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 09:18 PM IST
सार

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी के बेटे देवराज और बहू वंदना बागरी और निवाड़ी की जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव के साथ शिवपुरी के कई भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। रोशनी यादव प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव की पौत्र वधू हैं। 

विज्ञापन
Shock to BJP, son-daughter-in-law of former minister and daughter-in-law of ex-governor join Congress
पूर्व राज्यपाल की पौत्र बहू रोशनी यादव ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही टिकट की आस छोड़ चुके कई भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी के बेटे देवराज और बहू वंदना बागरी और निवाड़ी की जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव के साथ शिवपुरी के कई भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। रोशनी यादव प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव की पौत्र वधू हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि रोशनी यादव ने भाजपा से कुछ दिनों पहले ही इस्तीफा दिया है। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में शिवपुरी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन, दतिया के भाजपा नेता राजू दांगी भी शामिल हैं। सागर जिले की सुरखी विधानसभा अंतर्गत आने वाली राहतगढ़ जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित अन्य ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


 

Shock to BJP, son-daughter-in-law of former minister and daughter-in-law of ex-governor join Congress
कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व राज्यपाल की पौत्र बहू रोशनी यादव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा है। अन्याय और अत्याचार की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं। वहीं दतिया के भाजपा नेता राजू दांगी ने कहा कि दतिया में पुलिस का राज चल रहा है। दांगी युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।



एक हजार वाहनों के काफिले से लगा जाम
गुरुवार सुबह सतना से बागरी परिवार, निवाड़ी से रोशनी यादव, सागर से नीरज शर्मा, शिवपुरी से भाजपा के पूर्व विधायक रहे देवेंद्र जैन के भाई जितेंद्र जैन और दतिया से राजू दांगी सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे। सभी नेताओं के समर्थकों के मिलाकर करीब एक हजार वाहन पीसीसी के बाहर जमा होने से आसपास करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed