फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shivraj Singh Chauhan says Ladli Bahna portal will open again after elections in road show in Govindpura

MP Politics: चुनाव के बाद फिर खुलेगा लाडली बहना पोर्टल; गोविंदपुरा में रोड शो में शिवराज ने किया एलान

Fri, 13 Oct 2023 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Oct 2023 08:47 PM IST
सार

MP Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपना तीसरा रोड शो किया। उन्होंने भोपाल में गोविंदपुरा सीट से भाजपा की प्रत्याशी कृष्णा गौर के लिए वोट मांगे। वर्तमान में यह सीट भाजपा के कब्जे में है। इस दौरान उन्होंने चुनाव के बाद फिर से लाडली बहना पोर्टल खोलने की घोषणा की।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan says Ladli Bahna portal will open again after elections in road show in Govindpura
गोविंदपुरा में चुनावी रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिन बहनों के नाम लाडली बहना में रह गए हैं। चुनाव के बाद उनके नाम लाडली बहना में जोड़े जाएंगे। इसके लिए चुनाव के बाद पोर्टल खोला जाएगा। जो-जो नाम रह गए हैं, वे सारे नाम जोड़ दिए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में की। वे शुक्रवार को गोविंदपुरा सीट पर प्रचार के लिए निकले थे। उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक करोड़ 32 लाख बहनें हैं मेरी, मैं कितना भाग्यशाली हूं। इस क्षेत्र में ही मेरी 50 हजार से अधिक लाडली बहनें हैं। इससे पहले सीएम उत्तर विधानसभा और हुजूर विधानसभा में भी रोड शो और जनसभा कर चुके हैं।

विज्ञापन


‘सरकार नहीं परिवार चलाया है’
सीएम ने कहा कि मैंने सरकार नहीं अपना परिवार चलाया है। यह अपना परिवार है। मेरी बहने खड़ी हैं। मैंने कभी बहनों में जाति, धर्म का भेद नहीं किया। बहनें तो बहनें हैं उनमें क्या भेद करना। मेरी हर बहन आगे बढ़े, उनके बच्चे सुखी रहें, उनकी आंखों में आंसू न रहें, उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आए। उनके सारे दुख-दर्द दूर किए जाएं। हमने यह भाव रखकर सरकार चलाई है।
विज्ञापन


‘हमने फांसी का कानून बनाया’
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने यह कानून बनाया कि अगर मासूम बिटिया के साथ कोई गलत हरकत करेगा तो सीधे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। ऐसे जल्लाद को हम छोड़ेंगे नहीं। मेरी बहनों और भाइयों गरीब हों, किसी भी जाति या धर्म के हों, उनकी शिक्षा मेरे बच्चों की मेडिकल, इंजीनियरिंग की, प्राइवेट हो चाहे सरकारी हो। उनकी फीस भी मामा ही भरवाएगा, चिंता मत करना। बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कांग्रेस बोल रही झूठ’
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कह रही है हम ऐसी पढ़ाई कर देंगे, वैसी पढ़ाई कर देंगे। सब झूठ बोल रहे हैं। लिख-लिख कर दे रहे हैं। पहले एक हजार साल देंगे, फिर कहते हैं महीना देंगे। पता नहीं क्या-क्या झूठ बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed