फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shivraj Cabinet: On the lines of Bhopal, Global Skills Park will be built in Gwalior, Jabalpur, Rewa and Sagar

Shivraj Cabinet: शिवराज कैबिनेट की संभावित अंतिम बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर आज लगेगी मुहर

Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
सार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट की अंतिम बैठक बुधवार को होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसमें भोपाल में 8 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर।
पांच नई तहसील और 8 सिंचाई परियोजनाओं को अनुमति मिल सकती है। 
 

विज्ञापन
Shivraj Cabinet: On the lines of Bhopal, Global Skills Park will be built in Gwalior, Jabalpur, Rewa and Sagar
सीएम शिवराज ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार रात 8 बजे मुख्यमंत्री निवास पर बैठक आयोजित होगी। बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। इसमें भोपाल की तर्ज पर जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और सागर में ग्लोबल स्किल्स पार्क बनाने की स्वीकृति मिल सकती है। इसका प्रस्ताव तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने दिया है। वहीं, इसी विभाग के अंतर्गत नवीन 9 बोर्ड के गठन को भी स्वीकृति दी जा सकती है। 
विज्ञापन


भोपाल में आठ लेन एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा 
कैबिनेट में भोपाल में आठ लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर को स्वीकृति मिल सकती है। हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर (भोपाल-इंदौर मार्ग) तक आठ लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। इससे शहर के अंदर यातायात का दबाव कम होगा। 
विज्ञापन


पांच नई तहसीलें बनेंगी 
कैबिनेट में पांच नई तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। इसमें उज्जैन जिले में उन्हेल, बालाघाट जिले में लामता, रायसेन जिले में बम्होरी और सुल्तानगंज और मंदसौर जिले में कयामपुर तहसील के सृजन को स्वीकृति मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति 
कैबिनेट में करीब एक दर्जन सिंचाई परियोजनाओं पर भी चर्चा होगी। इसमें सोनपुर सिंचाई परियोजना, मंडला जिले की नैनपुर विकासखंड स्थित थांवर जलाशय के माइक्रो सिंचाई परियोजना, मुरकी पाइप नहर सिंचाई परियोजना, पावा सिंचाई परियोजना, रीवा जिले की सिरमौर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और डोकरीखेड़ा जलाशय के शेष कमांड क्षेत्र को तवा परियोजना की पिपरिया शाखा नहर से जल उद्वहन कर सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से सिंचित की परियोजना, चितावद वृहद सिंचाई परियोजना, मेंढ़ा मध्यम उद्वहन सिंचाई परियोजना, गुना जिले की तहसील बमोरी में प्रस्तावित पन्हेटी मध्यम परियोजना, रीवा जिले की लोनी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed