फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Shan-E-Bhopal Express: Shan-E-Bhopal Express will not be cancelled, Railway Board withdrew its order.

Shan-E-Bhopal Express: रद्द नहीं होगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने वापस लिया अपना आदेश

Mon, 11 Sep 2023 11:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:05 AM IST
सार

Shan-E-Bhopal Express: रेलवे बोर्ड ने गाड़ी संख्या 12155/12156 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस की सेवा बहाल कर दी है। गाड़ी के रद्दीकरण का आदेश वापस ले लिया गया है। अब यह गाड़ी अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।

विज्ञापन
Shan-E-Bhopal Express: Shan-E-Bhopal Express will not be cancelled, Railway Board withdrew its order.
रद्द नहीं होगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली शान-ए-एक्सप्रेस के रद्दीकरण का आदेश वापस ले लिया गया है। पहले के आदेश में कहा गया था कि भोपाल एक्सप्रेस सोमवार से 28 सितंबर तक बंद रहेगी। पश्चिम मध्य रेल भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने गाड़ी संख्या 12155/12156 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस की सेवा बहाल कर दी है। गाड़ी के रद्दीकरण का आदेश वापस ले लिया गया है। अब यह गाड़ी अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।
विज्ञापन


यह बोला था पहले
भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार सिंह के हवाले से ही पहले कहा गया था कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार पर रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं। इसकी सूचना झांसी मंडल ने भोपाल को दी थी। भोपाल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को उक्त अवधि में नहीं लेने की बात कही थी। इसके बाद भोपाल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया था। रेल बोर्ड ने यह भी बताया था कि जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, उन्हें राशि लौटाई जाएगी। हालांकि, रद्दीकरण का आदेश रद्द होने के बाद यात्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर
शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस के अलावा 12191/12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस को भी 29 सितंबर तक रद्द किया गया है। 22167/22168  सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द किया गया है। पातालकोट एक्सप्रेस भी 29 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed