{"_id":"617a4b89e6409374a763c3fc","slug":"sex-racket-busted-in-gwalior-couple-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पति-पत्नी बिहार से बुलवाते थे लड़कियां और चलाते थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पति-पत्नी बिहार से बुलवाते थे लड़कियां और चलाते थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 28 Oct 2021 12:34 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:34 PM IST
सार
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पति-पत्नी मिलकर यह सेक्स रैकेट चलाते थे। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मुरार थाना क्षेत्र में जड़ेरुआ बंदा के पास पति-पत्नी मिलकर सेक्स रैकेट चलाते थे। बिहार से लड़कियों को बुलवाते थे और उनके जरिए सेक्स रैकेट चलाते थे।
मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने पत्रकारों को बताया कि प्रीतम माहौर के दो मंजिला मकान में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायतें मिल रही थी। तीन दिन तक प्रीतम और गीता के घर की निगरानी की गई। बुधवार शाम को मुखबिर को 100-100 रुपए के नोट देकर भेजा था। जब सौदा तय हो गया, तब दबिश देकर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। दो महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक परिस्थितियों में पकड़े गए। उस समय सात पुरुष हॉल में बैठे थे। पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया है।
वेटिंग हॉल भी बना था
प्रीतम और गीता माहौर ने दो मंजिला मकान में व्यवस्था कुछ ऐसी कर रखी थी कि सेक्स रैकेट की भनक भी किसी को नहीं लगी। दूसरी मंजिल पर वेटिंग हॉल था, जहां ग्राहक बैठते थे। यहां उन्हें शराब, सिगरेट और गर्भनिरोधक साधन दिए जाते थे। लड़कियों को बिहार से बुलवाया जाता था। प्रीतम ग्राहक तलाशता था और पत्नी लड़कियों को तैयार करती थी। देह व्यापार में ग्राहक से 400 से 600 रुपये लिए जाते थे।