{"_id":"631bf8f34ab1a40bfc548d65","slug":"school-holiday-in-october-2022-dussehra-diwali-holiday-declared-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Holiday: मध्यप्रदेश के स्कूलों में दशहरा-दीपावली की छुट्टी घोषित, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Holiday: मध्यप्रदेश के स्कूलों में दशहरा-दीपावली की छुट्टी घोषित, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश
Sat, 10 Sep 2022 10:04 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:04 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली के त्योहार को देखते हुए स्कूलों में अवकाशों की तारीख जारी कर दी है। यह अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होंगे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में अक्टूबर महीने में पड़ने वाले त्योहारों के अवकाश की घोषणा कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली का अवकाशों की तारीख जारी कर दी है। यह अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होंगे। इस बार दशहरा और दीपावली समेत रविवार के अवकाश को मिलाकर अक्टूबर महीने में कुल 14 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को अवकाश के आदेश जारी कर दिए। यह अवकाश मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लागू रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है, दशहरा अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। यह चार दिन का रहेगा।
विज्ञापन
इसके बाद दीपावली का अवकाश 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह अवकाश लगातार 6 दिनों तक रहेगा। इन अवकाश के अलावा बाकी के रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो कुल 14 दिन का अवकाश स्कूलों को मिल जाएगा। दशहरे और दीपावली के अवकाश में बड़ी संख्या में परिवार अपने गृह नगर जाते हैं।
विज्ञापन
इस तारीख को बंद रहेंगे स्कूल...
- 10 सितंबर 2022 - दूसरा शनिवार
- 11 सितंबर 2022 - रविवार
- 18 सितंबर 2022 - रविवार
- 23 सितंबर 2022 - शुक्रवार, शहीदी दिवस/हरियाणा युद्ध नायकों का शहादत दिवस
- 25 सितंबर 2022 - रविवार
- 26 सितंबर 2022 - सोमवार, महाराजा अग्रसेन जयंती
