फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Saurabh Sharma Case: Saurabh is revealing secrets under strict interrogation by ED

Saurabh Sharma Case: ईडी की सख्त पूछताछ में राज उगल रहा सौरभ, बाहर आया बयान तो मचेगी खलबली

Fri, 14 Feb 2025 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 09:44 PM IST
सार

ईडी सौरभ सहित तीनों आरोपियों ने चार से पांच घंटे तक प्रतिदिन पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपी 17 फरवरी तक ईडी की रिमांड पर हैं। सौरभ शर्मा ईडी की सख्ती से कई राज उगल रहा है। उसने कुछ नेताओं व परिवहन विभाग के अधिकारियों की जानकारी दी है, जिनसे लेन-देन किया है। 

विज्ञापन
Saurabh Sharma Case: Saurabh is revealing secrets under strict interrogation by ED
पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त छापे के बाद आयकर और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच की जद में आए पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा पर ईडी का शिकंजा कसा हुआ है। ईडी सौरभ शर्मा और उसके राजदारों व बिजनेस पार्टनर्स चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस रिमांड पर लेकर पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वहीं आयकर विभाग ने लोकायुक्त जस्टिस प्रशांत सिंह से मुलाकात कर लोकायुक्त पुलिस की जांच में आए तथ्यों को शेयर करने का अनुरोध किया है, ताकि सौरभ और उसके करीबियों के खिलाफ जांच में आगे बढ़ा जा सके। ईडी सौरभ सहित तीनों आरोपियों ने चार से पांच घंटे तक प्रतिदिन पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपी 17 फरवरी तक ईडी की रिमांड पर हैं। सौरभ शर्मा ईडी की सख्ती से कई राज उगल रहा है। उसने कुछ नेताओं व परिवहन विभाग के अधिकारियों की जानकारी दी है, जिनसे लेन-देन किया है। सौरभ के यहां से छापेमारी में बरामद हुई डायरी में भी कई स्थानों पर पैसों के लेन-देन कोडवर्ड में किए गए हैं, ईडी के अधिकारी उस संबंध में भी पूछताछ कर रही हैं। 
विज्ञापन


ईडी के सूत्रों की मानें तो सौरभ ने कई ऐसे राज उगले हैं, जो जांच को आगे बढ़ाने में बहुत कारगर साबित होंगे। सूत्रों की मानें तो सौरभ शर्मा ने ईडी की पूछताछ में जिस तरह से अधिकारियों और चार से पांच बड़े नेताओं के नामों का जिक्र किया है, अगर वह बाहर आ गए तो प्रशासनिक व राजनीतिक गलियारों में भूचाल मच जाएगा। यह जानकारी सामने आने के बाद से ही खलबली मची हुई है। हालांकि ईडी के अधिकारी यह बताने से कतरा रहे हैं कि सौरभ ने पूछताछ में क्या जानकारी दी है। ईडी को जो भी जानकारी सौरभ दे रहा है, वह दस्तावेजीकरण हो रही है और आगे चलकर कोर्ट में पेश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई चौंकाने वाले नाम
सूत्रों के अनुसार सौरभ ने पूछताछ में कई नेताओं, नेताओं- अधिकारियों और कारोबारियों के नाम उगले हैं। छापे में मिली सामग्री और दस्तावेज जैसे कई आरटीओ की सील, परिवहन चौकियों में उपयोग होने वाले खाली रसीद कट्टे से यह संदेह लगभग पुख्ता हो गया है कि सौरभ की काली कमाई का बड़ा जरिया परिवहन विभाग ही था।

कारोबारी भी आएंगे लपेटे में 
सूत्रों की मानें तो सौरभ शर्मा ने जिन नेताओं व अधिकारियों के नाम अपने बयान में लिए हैं, उनसे भी ईडी पूछताछ कर सकती है। अगर ऐस हुआ तो प्रदेश की राजनीति में भूचाल तय है और कई नेताओं व अधिकारियों की मुशीबत बढ़ जाएगी। इसके साथ ही नकदी और सोने में बदलने वाले कुछ व्यापारियों की जानकारी भी ईडी तक पहुंची है। ईडी उन व्यापारियों से भी आने वाले दिनों में नोटिस देकर जवाब तलब करने वाली है। 


दो दिन और होगी पूछताछ
उल्लेखनीय है कि 18 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा और उसके बिजनेस पार्टनर व राजदार चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल के ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद 19-20 दिसंबर की दरमियानी रात केरवा रोड स्थित मेंडोरा के एक फार्म हाउस में लावारिस हालत में खड़ी इनोवा से 54 किलोग्राम सोना और करीब 11 करोड़ की नकदी जब्त की थी। यह सोना और नकदी सौरभ की बताई जा रही है, क्योंकि जिस इनोवा में यह राशि व सोना मिला है वह सौरभ के करीबी चेतन सिंह गौर की है और उसका उपयोग सौरभ के कार्यालय में होता है। ईडी कल और रविवार को सौरभ और दो अन्य आरोपियों से पूछताछ करेगी। सोमवार को रिमांड अवधि समाप्त होनों पर तीनों को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed