फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Satpura Bhawan: Probe committee visited third time, sent 14 samples for investigation, East wing offices open

Satpura Bhawan: जांच समिति ने तीसरी बार किया दौरा, 14 सैम्पल जांच के लिए भेजे, पूर्वी विंग के दफ्तर खुलेंगे

Wed, 14 Jun 2023 03:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 14 Jun 2023 03:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में 12 जून को लगी आग के कारणों की जांच कर रही समिति ने बुधवार को तीसरी बार प्रभावित मंजिलों का दौरा किया। पश्चिम विंग की तीसरी से छठी मंजिल के दौरे में 14 सैम्पल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। 
 

विज्ञापन
Satpura Bhawan: Probe committee visited third time, sent 14 samples for investigation, East wing offices open
सतपुड़ा भवन के क्षतिग्रस्त हिस्से का दौरा करते समिति सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल में सतपुड़ा भवन में 12 जून को लगी आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उच्च स्तरीय जांच समिति ने बुधवार को प्रभावित मंजिलों का तीसरी बार दौरा किया। 14 सैम्पल जुटाए गए हैं, जिन्हें सागर स्थित राज्य स्तरीय फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को भेजा गया है। ज्यादातर नुकसान भवन के पश्चिमी विंग में हुआ है। अब सरकार पूर्वी विंग के दफ्तरों को खोले जाने पर विचार कर रही है। समिति ने भी राज्य सरकार को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। 

विज्ञापन


सतपुड़ा भवन में 12 जून को तीसरी मंजिल पर आग लगी, जो देखते ही देखते छठवी मंजिल तक पहुंच गई थी। करीब दस घंटे बाद मंगलवार को आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के दफ्तरों में रखी हजारों फाइलें नष्ट हुई हैं। फाइलें कितनी हैं, इसे लेकर अलग-अलग आकलन सामने आ रहे हैं। कोई 12 हजार, तो कोई 16 हजार और कोई 20 हजार से अधिक फाइलें नष्ट होने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


दो दिन में सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
जांच समिति ने बुधवार को पश्चिम विंग की तीसरी से छठी मंजिल का तीसरी बार दौरा किया। 14 सैम्पल फोरेंसिक जांच के लिए एकत्र किए। उन्हें सागर की राज्य स्तरीय फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को जांच के लिए भेजे गए। जांच के बाद एकत्रित सैम्पल्स को सीलबंद कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। जांच समिति ने मंगलवार को सात कर्मचारी-अधिकारियों के बयान दर्ज किए थे। पीडब्ल्यूडी के ईएंडएम विंग के वरिष्ठ इंजीनियर और फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर सहित अन्य लगभग 20 कर्मचारी-अधिकारियों के बयान बुधवार को दर्ज किए गए। जांच समिति ने सतपुडा भवन का स्ट्रक्चरल स्ट्रेंक्थ असेसमेंट करने और सतपुडा भवन के आग से अप्रभावित पूर्वी विंग के कार्यालयों को शुरू करने के संबंध में राज्य शासन को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। जांच समिति अपनी रिपोर्ट दो दिन में राज्य शासन को सौंपेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed