{"_id":"603b71f51c44045aca109258","slug":"saf-soldier-found-dead-in-jabalpur-last-time-a-woman-was-called","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर में एसएएफ का सिपाही मृत पाया गया, आखिरी बार एक महिला को किया था कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर में एसएएफ का सिपाही मृत पाया गया, आखिरी बार एक महिला को किया था कॉल
Tue, 02 Mar 2021 07:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 02 Mar 2021 07:12 PM IST
सार
- रांझी इलाके में फायरिंग रेंज की पहाड़ी पर शव मिला
- अभी मौत का कारण पता नहीं चला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) का 30 वर्षीय सिपाही जबलपुर के रांझी इलाके में स्थित एसएएफ की छठी बटालियन परिसर में मृत मिला। उसने मौत से पहले होशंगाबाद की एक महिला को कॉल किया था।
विज्ञापन
रांझी थाने के प्रभारी आर के मालवीय ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात एसएएफ की छठी बटालियन परिसर की पुरानी फायरिंग रेंज में सचिन कनकुरे (30) मृत मिला। वह एसएएफ की छठी बटालियन में सिपाही था और परिसर में ही रहता था। उन्होंने कहा कि जहां पर उसका शव पाया गया, वह स्थान पहाड़ी पर है और सुनसान इलाका है। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया।
विज्ञापन
मालवीय ने कहा कि एसएएफ अधिकारियों को पुलिसकर्मियों की नियमित गिनती के दौरान शुक्रवार शाम को उनकी गुमशुदगी के बारे में पता चला था। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, उसने आखिरी बार प्रदेश के होशंगाबाद जिले की एक महिला से अपने मोबाइल फोन से बात की थी।
विज्ञापन
होशंगाबाद का रहने वाला था
मालवीय ने कहा कि कनकुरे होशंगाबाद जिले का रहने वाला था और उसकी मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
