फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   RGPV employees are on hunger strike demanding 8 demands including salary allowances, they have gone on hunger

Bhopal:वेतन भत्तों सहित 8 मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे RGPV में कर्मचारी, पहले भी कर चुके हैं भूख हड़ताल

Wed, 18 Sep 2024 07:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 18 Sep 2024 07:18 PM IST
सार

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समिति भोपाल के स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर  बुधवार को विश्वविद्यालय प्रांगण में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
RGPV employees are on hunger strike demanding 8 demands including salary allowances, they have gone on hunger
भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारी बुधवार को वेतन भत्तों सहित 8 मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। मप्र कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि कैंपस के मुख्य द्वार पर कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठें हैं। कल से आंदोलन शुरू करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले स्थाईकर्मी और दैनिक वेतन भोगी (दैवेभो) कर्मचारियों ने नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में बेमुद्दत भूख हड़ताल शुरू की थी। तब विवि के रजिस्ट्रार डॉ. मोहन सेन ने चार मांगें 29 अगस्त तक पूरी करने का भरोसा दिलाकर हड़ताल समाप्त करवाई थी। कर्मचारियों का कहना है कि इस इस बार ऐसा नहीं होगा जब तक लिखित में नहीं दिया जाएगा क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही आंदोलन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन



नए  कुलपति से उम्मीद 
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों की समर्थन में अगस्त माह में भी आंदोलन किया था तब रजिस्टर डॉ मोहन सेन ने कर्मचारियों को लिखित पत्र सौंप कर चार मांगे मंजूर करी थी तथा 30 अगस्त तक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन रजिस्ट्रार द्वारा समय निकल जाने के बावजूद भी मांगों पर आदेश जारी नहीं किए गए हैं जिस कारण राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है कर्मचारियों ने पुनः निर्णय लेकर भूख हड़ताल आंदोलन पर बैठ रहे हैं आज विश्वविद्यालय के नए कुलपति भी पदभार ग्रहण कर रहे हैं नये कुलपति को भी कर्मचारी अपनी मांगों से अवगत कराएंगे भूख हड़ताल आंदोलन में सर्वप्रथम अमर अहिरे शाजली इजहार बैठेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed