{"_id":"65b4f248241de67e8e09c4b6","slug":"reception-ceremony-held-on-republic-day-at-raj-bhavan-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सारिका घारू भी हुई शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सारिका घारू भी हुई शामिल
Sat, 27 Jan 2024 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:38 PM IST
सार
Bhopal: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर राजभवन में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त सारिका घारू ने राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई अतिथिगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सारिका घारू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त सारिका घारू ने राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सारिका ने अपनी वैज्ञानिक जागरूकता गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी भी दी।
विज्ञापन
समारोह में आमंत्रित किया गया
कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत, मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, पद्मश्री से सम्मानित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र प्रहरी, न्यायाधीश, आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलपति, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, सिविल सेवा के प्रतियोगिता के पदक विजेता अधिकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं के मेरिट होल्डर्स उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्वमुख्य चुनाव आयुक्त श्री ओपी रावत से भी सारिका ने मुलाकात की। सारिका को राजभवन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
