फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ramzan: Message of mercy spilled from the sky, moon appeared, Ramzan started

Ramzan: आसमान से छलका रहमतों का पैगाम, चांद दिखा, शुरू हुए रमजान

Mon, 11 Mar 2024 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 07:46 PM IST
सार

शहर की सैकड़ों मस्जिदों में सोमवार रात से रमजान की खास नमाज तरावीह शुरू हो गई है। अधिकांश मस्जिदों में 25 और 27 दिन में तरावीह पढ़ी जाएगी, जबकि कुछ मस्जिदों में 5, 7, 10 या 14 दिन में भी तरावीह की नमाज अदा की जाएगी।

विज्ञापन
Ramzan: Message of mercy spilled from the sky, moon appeared, Ramzan started
शहर की सैकड़ों मस्जिदों में सोमवार रात से रमजान की खास नमाज तरावीह शुरू हो गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्लाम के पांच बुनियादी उसूलों में ज्यादातर को अपने में समेटे रखने वाला महीना रमजान सोमवार से शुरू हो गया है। चांद दिखने के साथ हुए एलान के बाद मस्जिदों में नमाज ए तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को पहला रोज़ा रखा जाएगा। महीने भर चलने वाले इस सिलसिले में मुस्लिम समुदाय रोजा, नमाज, जकात, फितरा और भलाई के कामों का पालन करेंगे।
विज्ञापन


काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी, शहर मुफ्ती अब्दुल कलाम खान कासमी और चांद देखने वाली कमेटी रुअते हिलाल कमेटी ने सोमवार शाम को मोती मस्जिद में चांद देखने की रस्म अदा की। इस दौरान बड़ी तादाद में शहरवासी भी मौजूद थे। शाम को मगरिब की नमाज के बाद आसमान में चांद की तलाश की गई। बादलों से खाली आसमान में चांद की झलक आसानी से दिखाई दे गई। इसके बाद शहर काजी और मुफ्ती ने आसपास के शहरों से भी मोबाइल पर चांद दिखाई देने की तस्दीक की। चांद दिखाई कन्फर्म होने के बाद कमेटी ने रमजान की शुरुआत का एलान कर दिया। 
विज्ञापन


तरावीह से हुई शुरुआत
शहर की सैकड़ों मस्जिदों में सोमवार रात से रमजान की खास नमाज तरावीह शुरू हो गई है। अधिकांश मस्जिदों में 25 और 27 दिन में तरावीह पढ़ी जाएगी, जबकि कुछ मस्जिदों में 5, 7, 10 या 14 दिन में भी तरावीह की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिदों में तैयारियां बाजार भी गुलजार
रमजान माह में बढ़ने वाले नमाजियों की तादाद के लिहाज से मस्जिदों में विशेष तैयारी की गई है। यहां सफाई, पानी, बिजली, पंखे, कूलर आदि के इंतजाम किए गए हैं। इधर सेहरी और इफ्तार के लिए काम आने वाले व्यंजनों की खरीद के लिए बाजार में कई दुकानें सज गई हैं। अपनी जरूरतों के लिए बाजार में उमड़े लोगों की वजह से बाजारों में दिन से भीड़ लगना शुरू हो गई थी। खरीद फरोख्त का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।


तोप, आतिशबाजी से एलान, सोशल मीडिया से मुबारकबाद
देर शाम काजी ए शहर द्वारा किए गए रमजान की शुरुआत के एलान को लोगों तक पहुंचाने के लिए मुहल्ले की मस्जिदों से फटाखे दागे गए। चांद का ऐलान होने के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद देने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का सहारा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed