फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Raju Srivastava Death Many leaders including Shivraj and Kamal Nath paid tribute

Raju Srivastava Death: मध्यप्रदेश में शोक की लहर, शिवराज और कमलनाथ समेत अनेक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Sep 2022 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 05:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गए कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गए। अपने विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे।

विज्ञापन
Raju Srivastava Death Many leaders including Shivraj and Kamal Nath paid tribute
राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक - फोटो : Social Media

विस्तार

मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह हार्ट अटैक आने के बाद विगत दस अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। उन्हें जिम में कसरत करते वक्त हार्ट अटैक आया था। राजू श्रीवास्तव बीते 41 दिन से बेहोश थे और वेंटिलेटर पर थे। एम्स में चिकित्सकों की टीम राजू को लगातार बचाने की कोशिश में जुटी थी। साथ ही उनके फैंस भी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे।

विज्ञापन


बता दें, उनके निधन से देश-विदेश में उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत अनेक नेताओं ने राजू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, अपनी कला से हास्य को नया रंग देने वाले प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गए कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गए। अपने विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भी ट्वीट के जरिए राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी और लिखा, मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन की ख़बर बेहद दुखद है। वे पिछले कई दिनों से बीमार होकर जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे थे। उनके निधन पर परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।



मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी राजू के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का दुखद समाचार मिला है। व्यंग्य और हास्य की अपनी विलक्षण क्षमता से समाज के स्वस्थ मनोरंजन के लिए वे सदैव अपने प्रशंसकों की स्मृतियों में जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।




चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले आज कई आंखों को नम कर गए! देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकमय परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed