फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rainfall occurred in many districts including Rewa, Mauganj, alert of heavy rain with lightning in seven distr

Mp weather: रीवा, मऊगंज समेत कई जिलों में हुई बारिश, MP के सात जिलों में बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 14 Aug 2024 08:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 14 Aug 2024 08:20 PM IST
सार

बुधवार को रीवा, मऊगंज, चंबल समेत कई जिलों में बारिश हुई, वहीं भोपाल में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 7 जिलों में  बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Rainfall occurred in many districts including Rewa, Mauganj, alert of heavy rain with lightning in seven distr
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बारिश का दौरा जारी है। हालांकि कुछ जिलों में राहत मिली हुई है। बुधवार को रीवा, मऊगंज, चंबल समेत कई जिलों में बारिश हुई, वहीं राजधानी भोपाल में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 7 जिलों में छतरपुर खजुराहो, बालाघाट, सतना, सिवनी, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, टीकमगढ़ में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है ।
विज्ञापन



मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार छतरपुर खजुराहो, बालाघाट, सतना चित्रकूट, सिवनी, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा उदयगिरि, टीकमगढ़ में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही पन्ना, सिंगरौली, सीधी, निवाड़ी में मध्यम बारिश होने की संभावना है। रीवा, मऊगंज, मैहर, गुना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनुपपुर अमरकंटक, राजगढ़, डिंडौरी, मंडला कान्हा, जबलपुर भेड़ाघाट, पांढुर्ना पेंच, नरसिंगपुर, रायसेन भीमबेटिका सांची, मंदसौर, नीमच, भोपाल, मुरैना, श्योपुर, खंडवा, आगर, उज्जैन, रतलाम, देवास, अलीराजपुर, बुरहानपुर में हल्की बारिश रात में सीहोर, बैतूल, शाजापुर, हरदा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, इंदौर, धार मांडू, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ में भी बारिश होने की सभावना है।
विज्ञापन



इन इलाकों में बौछारें पड़ने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मप्र के गुना, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुरकलां, बालाघाट और दमोह जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय हैं वेदर सिस्टम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका अब बीकानेर, दिल्ली, बरेली, लखनऊ, पटना, बांकुरा, दीघा से होकर गुजरते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक जा रही है। उत्तर-पूर्व राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पड़ोस पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात और आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी बांग्लादेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।


ऐसा रहेगा कल का मौसम 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि बीच-बीच में कहीं-कहीं कुछ धूप भी निकलेगी, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण तापमान बढ़ने पर हल्की बौछारें भी पड़ती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed