{"_id":"66d87e1fd7c150e97e036053","slug":"rainfall-occurred-in-many-districts-including-bhopal-heavy-rains-are-expected-in-some-parts-of-the-state-and-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश,अगले दो दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश,अगले दो दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान
Wed, 04 Sep 2024 09:07 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 04 Sep 2024 09:07 PM IST
सार
बुधवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, वहीं कई जिलों में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ अभी प्रदेश से दूर है फिर भी कहीं-कहीं तेज और हल्की बारिश का दौर जारी है। बुधवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, वहीं कई जिलों में धूप खिली रही। राजधानी भोपाल में सुबह से धूप खिली रही दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के आंकड़ों को देख तो प्रदेश में अभी तक 95 फीसदी बारिश का कोटा पूरा हो गया है। प्रदेश में एवरेज 35.3 इंच बारिश हो चुकी है। 2 इंच पानी और गिरते ही इस साल सामान्य बारिश का कोटा फुल हो जाएगा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, सिंगरौली में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही विदिशा उदयगिरि, रायसेन सांची भीमबेटका, गुना, अशोकनगर, हरदा में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना पेंच, बालाघाट, सीधी, मऊगंज, रीवा, साथ ही हल्की बारिश भोपाल, सीहोर, राजगढ़, आगर, शाजापुर, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर , खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, सतना चित्रकूट, मैहर, पन्ना, छतरपुर खजुराहो, सागर, दमोह, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी में भी बारिश का अलर्ट है।
भोपाल में सुबह धूप, दोपहर के बाद शुरू हुआ बारिश का दौर
भोपाल में बुधवार सुबह तीखी धूप रही, दोपहर के बाद मौसम बदला और ठंडी हवा चलने लगी और बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे शहर के कई इलाके तरबतर हो गए। कोलार, एमपी नगर, बैरसिया रोड, अयोध्या बायपास, होशंगाबाद रोड समेत कई इलाकों में पानी गिर रहा है। भोपाल में अब तक करीब साढ़े 42 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 113 प्रतिशत है। जिले की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। जुलाई और अगस्त में कोटे से ज्यादा बरसने से सीजन का कोटा फुल हो गया। सितंबर में जो पानी बरस रहा है, वह बोनस के रूप में है। यानी, 13 प्रतिशत पानी बोनस के रूप में गिर चुका है।
विज्ञापन
5 सितंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
बैतूल, हरदा, देवास, मंदसौर, सिवनी, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
कई जिलों में बारिश का कोटा पूरा
मध्य प्रदेश में जून, जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश दर्ज की गई। अब सितंबर भी जमकर बरस रहा है। इससे कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा पानी मंडला में 47.19 इंच गिर चुका है। सिवनी में 46 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश वाले टॉप-10 जिलों में मंडला के साथ सिवनी, छिंदवाड़ा, श्योपुर, डिंडौरी, सीधी, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन और सागर शामिल हैं। इधर प्रदेश बांधों में जलस्तर बढ़ा है। दो दिन से भोपाल के 3 डैम- कलियासोत, केरवा और भदभदा के गेट खुले रहे। वहीं, कोलार डैम का एक गेट खोला गया।