फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rainfall occurred in 11 districts of the state, temperature of Khajuraho crossed 36 degrees, rain alert in 20

Mp weather: प्रदेश के 11 जिलों में हुई बारिश, खजुराहो का टेंपरेचर 36 डिग्री पार, 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Tue, 24 Sep 2024 09:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 24 Sep 2024 09:00 PM IST
सार

मंगलवार को प्रदेश के जहां इंदौर, जबलपुर समेत 11 जिलों में बारिश हुई। वहीं कई जिलों का तापमान काफी बढ़ गया। खजुराहो का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया।

विज्ञापन
Rainfall occurred in 11 districts of the state, temperature of Khajuraho crossed 36 degrees, rain alert in 20
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश के जहां इंदौर, जबलपुर समेत 11 जिलों में बारिश हुई। वहीं कई जिलों का तापमान काफी बढ़ गया। खजुराहो का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर में चौथी बार स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है जिससे कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। 
विज्ञापन

 


जाने प्रदेश में कहां कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को सुबह से शाम साढ़े 5 बजे तक सिवनी में सबसे ज्यादा ढाई इंच बारिश हो गई। वहीं, मंडला में पौने 2 इंच बारिश दर्ज की गई। उमरिया, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा में भी तेज बारिश हुई। भोपाल में हल्की बारिश हुई। धार, जबलपुर, रीवा और इंदौर में भी हल्की बारिश का दौर चलता रहा।
विज्ञापन



जाने कहां कितना रहा तापमान 
मंगलवार को जहां कई जिलों में बारिश दर्ज की गई वहीं कई जिलों का तापमान भी काफी ज्यादा बढ़ गया। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार खजुराहो में सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री और टीकमगढ़ में 36 डिग्री रहा। सतना में 35 डिग्री, गुना में 35.6 डिग्री, ग्वालियर में 35.8 डिग्री, रतलाम में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी भोपाल का पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं उमस का असर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में अगले दो तीन दिन तक मौसम एसा ही बना रहेगा उसके बाद बारिश का दौर कम होगा। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव हो गया है। वहीं, दो-तीन सिस्टम और एक्टिव हो रहे हैं। इस वजह से प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर चलेगा। एमपी में मानसून दौर जून से सितंबर के बीच रहता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में मानसून की विदाई अक्टूबर में हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि इस बार भी मानसून अक्टूबर में ही विदा होगा। 



मौसम विभाग का अलर्ट 
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार अगले 24 घंटे में नरसिंहपुर, जबलपुर भेड़ाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, उत्तरी सिवनी, डिंडोरी, अलीराजपुर, झाबुआ में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बैतूल, नर्मदापुरमपचमढ़ी में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। देवास, खरगोन महेश्वर, पश्चिम बुरहानपुर, दक्षिण सिवनी, रतलाम, धार मांडू के साथ-साथ इंदौर, सीहोर, दक्षिण रायसेन, दक्षिण सागर, दक्षिण दमोह, पांढुर्ना पेंच, खंडवा, पूर्वी बुरहानपुर में बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश हो सकती है।  अनूपपुर अमरकंटक, शहडोल, उमरिया बांधवगढ़, कटनी, पन्ना, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बड़वानी, उज्जैन, शाजापुर, हरदा में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed