फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rahul Gandhi will come to Madhya Pradesh on November 20

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी 20 नवंबर को आएंगे मध्यप्रदेश, भाजपा नेताओं के बयानों से सुलगी राजनीति

Tue, 08 Nov 2022 05:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 08 Nov 2022 05:38 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे लेकर भाजपा नेताओं के बयानों से राजनीति सुलग गई है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi will come to Madhya Pradesh on November 20
राहुल गांधी के मध्य प्रदेश आने से पहले सियासत जारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल छह से अधिक जिलों से गुजरते हुए राजस्थान चले जाएंगे। इसे लेकर भाजपा नेताओं के बयानों से सियासत गरमा गई है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कह दिया कि कर्नाटक के कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को ही पारसी बता दिया है, इस पर राहुल गांधी को माफी मांगे। 

विज्ञापन


मिश्रा इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र भी लिखेंगे। दरअसल, एक इवेंट में रविवार को जारकीहोली ने कहा था कि वे कहते हैं हिंदू धर्म... फलाना-ढीमका... यह हिंदू शब्द आया कहां से? क्या यह हमारा है? यह पारसी है। पारसी इरान, इराक, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान से आई है। भारत का उनसे रिश्ता क्या है? इस तरह हिंदू आपके कैसे हुए? इस पर बहस होनी चाहिए। हालांकि, कांग्रेस ने इसे खेदजनक बताया और दूरी बना ली। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान में हिंदू और हिंदुत्व को परिभाषित करने की कोशिश की।  अब कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में विवादित बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी को जारकीहोली के बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


मिश्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो है। जब तक हिंदुत्व शब्द है, तब तक वे हमें जातियों में बांट नहीं सकते। आखिर में उसके नाम पर ही एकजुट होते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि आपको हिंदुत्व से क्या आपत्ति है? जिन्हें आपत्ति है वे पाकिस्तान जाकर रहने क्यों नहीं लग जाते। वैसे भी वहां किसी नए की जरूरत है। वहां हालात बड़े ही असामान्य जैसे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया यात्रा को फ्लॉप
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल की यात्रा को फ्लॉप बताया है। यात्रा में उज्जैन की शिप्रा नदी में संतों के साथ स्नान करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दक्षिण से राहुल गोल टोपी लगााकर चले हैं। मध्यप्रदेश आकर कुछ न कुछ नाटक तो करेंगे ही। राहुल की यात्रा में भीड़ होने के कांग्रेसी भले ही कितने भी दावे कर लें, लेकिन मध्यप्रदेश में यात्रा सुपर फ्लॉप होगी। भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा करने के लिए राहुल गांधी की यात्रा इतनी महत्वपूर्ण नहीं है।


भारत टूटा है क्या, जो जोड़ने यात्रा निकाल रहे हैं 

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने तो भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उल्टा सवाल कर लिया- ‘भारत जोड़ने का सवाल इसलिए नहीं उठता कि भारत टूट कहां रहा है?’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक अप्रासंगिक इवेंट है। आज जरूरत है कि देश में जो समस्याएं विद्यमान हैं, उन पर राजनीतिक दल विचार करें। उन पर एकमत होकर विचार करें। नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में पिछले आठ साल में भारत ने उत्तरोत्तर प्रगति ही की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed