फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rahul Gandhi Reacts on Operation Sindoor: BJP-RSS Always Bow Under Pressure, Recalls 1971 War

Bhopal: 'ट्रंप के फोन पर नरेंद्र मोदी ने किया सीजफायर', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी ने पीएम को घेरा

Tue, 03 Jun 2025 06:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 03 Jun 2025 06:37 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के सीजफायर पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर सीजफायर किया गया है। राहुल गांधी का ये बयान 'एक्स' पर भी शेयर किया गया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Reacts on Operation Sindoor: BJP-RSS Always Bow Under Pressure, Recalls 1971 War
मंच से संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया। भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को लेकर कहा कि इन पर जरा सा दबाव पड़ता है और ये पीछे हट जाते हैं। उधर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और इन्होंने जी हुजूर... करके सीजफायर कर दिया। राहुल गांधी का ये बयान एक्स पर शेयर किया गया है।
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का चरित्र है, ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में  इंदिरा गांधी को जो करना था वो उन्होंने किया। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल सरेंडर करने वाले लोग नहीं थे। ये सुपर पॉवर से लड़ने वाले लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जंगल में मिला डांस टीचर का शव, जन्मदिन मनाकर निकला था, दो दिन बाद यूं हुई दर्दनाक मौत


देश में विचारधारा की लड़ाई
राहुल गांधी ने कहा कि इन दिनों देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। पहली लड़ाई संविधान  की है। इसमें एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जो संविधान के साथ खड़ी हुई है। दूसरी लड़ाई सामाजिक न्याय की है। जाति जनगणना को लेकर सरकार का रवैया महिला आरक्षण की तरह ही है। जाति जनगणना को लेकर उन्होंने तेलंगाना का उदाहरण दिया। जाति जनगणना को लेकर जनता ने सर्वे के सवाल तय किए। ऐसा अन्य जगह नहीं हुआ है। देश के विकास के लिए सभी की भागीदारी होनी चाहिए है। जाति जनगणना के लिए तेलंगाना मॉडल ही बेहतर है।

एमपी कांग्रेस के लंगड़े घोड़े होंगे रिटायर
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। एमपी में ही भाजपा को हराने वाले कार्यकर्ता बैठे हुए हैं लेकिन उनके हाथ बंधे हुए हैं। कार्यकर्ताओं की आवाज कांग्रेस के संगठन में ठीक से सुनाई नहीं दे रही है। एमपी की सेना लड़ने के लिए तैयार है लेकिन बीच के लोग गलत बयानबाजी करते हैं। अब कोई ऐसा लोग जो अवसाद में देते हैं। कुछ ऐसे हैं जो भाजपा का काम भी करते हैं। वर्किंग कमेटी ने फैसला लिया है कि शुरुआत जिला कमेटी से होगी। जिला अध्यक्षों की शक्ति के साथ कांग्रेस फिर से एमपी में खड़ी होगी। ऐसे लोग जिनका मूड ठीक नहीं है जो थक गए हैं। रेस के घोड़े और बारात के घोड़े को अलग करना पड़ता है। कांग्रेस कभी बारात के घोड़े को रेस में भेज देती है। इन सब के बीच लंगड़े घोड़े भी हैं। अब सही फैसला होगी। अब लंगड़े घोड़ों को रिटायर करना है। लंगड़े घोड़े बाकी सब को परेशान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed