{"_id":"67f553fb2ed50bd53503af42","slug":"politics-on-damoh-deaths-masood-demanded-resignation-of-health-minister-shukla-said-congress-s-job-is-only-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह की मौतों पर सियासत: मसूद ने स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा,शुक्ल बोले-कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह की मौतों पर सियासत: मसूद ने स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा,शुक्ल बोले-कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना
Tue, 08 Apr 2025 10:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:21 PM IST
सार
प्रदेश के दमोह में फर्जी डॉक्टर के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे और सरकार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। वहीं, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस को सिर्फ आरोपों के लिए बयान देने वाला करार दिया। साथ ही कहा कि उनके आरोपों पर ध्यान नहीं दें। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विधायक आरिफ मसूद और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के दमोह में फर्जी डिग्री डॉक्टर मरीजों के हार्ट का ऑपरेशन कर रहा था। अभी तक उसके ऑपरेशन के बाद सात लोगों की मौत का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया। अब फर्जी डिग्री से अस्पतालों में इलाज करने पर मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। इसके साथ ही इस मामले में प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें- MP News: पीएम मोदी 11 अप्रैल को अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम आएंगे, 13 और 17 को अमित शाह भोपाल और नीमच आएंगे
सरकार पर दर्ज हो मुकदमा
भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर डाली है। साथ ही उन्होंने सरकार की मंशा और जांच पर भी सवाल खड़े किए। मसूद ने कहा कि एक फर्जी डॉक्टर ने सात लोगों की जान ले ली। वह फर्जी डिग्री से अस्पतालों में सर्जरी करता रहा, लेकिन सरकार को पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। प्रदेश में फर्जी डिग्रियां बांट रही है। व्यापम, नर्सिंग घोटाला सब यहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस डॉक्टर के किन लोगों से संबंद्ध थे, उनकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
कठोर कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें- MP News: आठ साल बाद प्रदेश के चार लाख अधिकारी-कर्मचारियों का मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, सीएम ने किया एलान
जांच एजेंसियां अपना काम कर रही
वहीं, इस मामले में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस के बयानों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बयान सिर्फ आरोप लगाने के लिए देती है। कांग्रेस के बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहां कि जांच एजेंसियां काम कर रही हैं। दोषी पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP Cabinet Meeting: कैबिनेट ने गाय के आहार का अनुदान 40 रुपये किया, पीपीपी मोड पर बनेंगी बृहद गौशालाएंफर्जी डॉक्टरों को ढूंढने चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: पीएम मोदी 11 अप्रैल को अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम आएंगे, 13 और 17 को अमित शाह भोपाल और नीमच आएंगे
विज्ञापन
सरकार पर दर्ज हो मुकदमा
भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर डाली है। साथ ही उन्होंने सरकार की मंशा और जांच पर भी सवाल खड़े किए। मसूद ने कहा कि एक फर्जी डॉक्टर ने सात लोगों की जान ले ली। वह फर्जी डिग्री से अस्पतालों में सर्जरी करता रहा, लेकिन सरकार को पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। प्रदेश में फर्जी डिग्रियां बांट रही है। व्यापम, नर्सिंग घोटाला सब यहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस डॉक्टर के किन लोगों से संबंद्ध थे, उनकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
कठोर कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें- MP News: आठ साल बाद प्रदेश के चार लाख अधिकारी-कर्मचारियों का मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, सीएम ने किया एलान
जांच एजेंसियां अपना काम कर रही
वहीं, इस मामले में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस के बयानों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बयान सिर्फ आरोप लगाने के लिए देती है। कांग्रेस के बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहां कि जांच एजेंसियां काम कर रही हैं। दोषी पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP Cabinet Meeting: कैबिनेट ने गाय के आहार का अनुदान 40 रुपये किया, पीपीपी मोड पर बनेंगी बृहद गौशालाएं