फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Politics heated up over Harda lathicharge: Khandelwal called it a conspiracy of Congress, MLA said- the incide

हरदा लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत: खंडेलवाल ने बताया कांग्रेस का षड्यंत्र, विधायक बोले- टाली जा सकती थी घटना

Mon, 14 Jul 2025 08:26 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Jul 2025 08:26 AM IST
सार

हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया, वहीं पार्टी के ही विधायक चिंतामणि मालवीय ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है। इस मुद्दे पर भाजपा के भीतर विरोधाभासी स्वर सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Politics heated up over Harda lathicharge: Khandelwal called it a conspiracy of Congress, MLA said- the incide
मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : Amar ujala

विस्तार

हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा के भीतर भी इस मुद्दे पर अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है, वहीं भाजपा के ही विधायक चिंतामणि मालवीय ने पुलिस की कार्रवाई को दुखद और टालने योग्य बताया है। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जिस तरह से धरातल पर विकास कार्य कर रही है, उसे जनता और समाज का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि समाज अब जागरूक है और किसी भी राजनीतिक बहकावे या अफवाहों में आने वाला नहीं है। मंत्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के वे नेता जो वर्षों तक समाज को गुमराह करते रहे हैं, आज उनके षड्यंत्र और झूठ बेनकाब हो चुके हैं। समाज अब इन साजिशों का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज के युवाओं की कोई मांग है, तो सरकार उनसे संवाद भी करेगी और समाधान भी देगी। भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, बल्कि वास्तविक और जमीनी स्तर पर काम करती है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विश्वास के साथ कहा कि जनता और समाज का भरोसा भाजपा सरकार के साथ पहले भी था, आज भी है और आगे भी बना रहेगा।
विज्ञापन


खंडेलवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला
दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस पूरे मामले की ज़िम्मेदारी कांग्रेस पर डालते हुए कहा कि कांग्रेस अब सामाजिक वैमनस्य फैलाकर अपनी डूबती राजनीति को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जानबूझकर एक सामान्य विवाद को सामाजिक और सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। खंडेलवाल ने आगे लिखा कि हरदा की घटना कुछ व्यक्तियों के बीच लेन-देन का निजी विवाद थी, लेकिन कांग्रेस ने इसे भड़काने और समाज को भ्रमित करने की कोशिश की। यह सब सिर्फ विकास और सुशासन की बहस से ध्यान भटकाने के लिए किया गया।  
विज्ञापन


प्रदेश में कानून का राज 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार की नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में कानून सभी के लिए समान है और कोई भी सामाजिक विद्वेष फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसे कानून का सख्त सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार सख्त भी है और संवेदनशील भी। प्रदेश की शांति और एकता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे कांग्रेस कितनी भी साजिश रचे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक का विरोधाभासी बयान
आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि "हरदा में बर्बर लाठीचार्ज दुखद और पीड़ादायक है। इसे टाला जा सकता था। उनकी यह टिप्पणी साफ तौर पर पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े करती है।


यह है मामला
हरदा में शनिवार को उस समय बवाल मच गया जब करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने धारा 420 के एक आरोपी को कोर्ट में पेश करने के दौरान पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। दरअसल, यह मामला 18 लाख रुपये के नकली हीरे की बिक्री से जुड़ा है, जिसमें आशीष राजपूत नामक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में धोखाधड़ी की FIR दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इंदौर से आरोपी मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर हरदा लाया था। करणी सेना के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है और उसे छोड़ने के लिए पैसे ले रही है। उनका दावा है कि विवेचना अधिकारी ने 2.80 लाख रुपये में समझौता करने की कोशिश की। जब पुलिस ने आरोपी को उनके हवाले नहीं किया, तो कार्यकर्ताओं ने थाने और कोर्ट के बाहर हंगामा किया, चक्काजाम किया, और पुलिसकर्मियों से झूमा-झटकी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग किया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत सहित करीब 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस जाम लगाने वालों पर भी FIR की तैयारी में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed