फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Political appointments in MP: Dr. Nivedita Sharma becomes the new chairperson of the Madhya Pradesh Child Prot

MP में राजनीतिक नियुक्तियां: डॉ. निवेदिता शर्मा बनीं मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की नई अध्यक्ष, आदेश जारी

Thu, 07 May 2026 10:38 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 07 May 2026 10:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर डॉ. निवेदिता शर्मा की नियुक्ति की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक रहेगा।

विज्ञापन
Political appointments in MP: Dr. Nivedita Sharma becomes the new chairperson of the Madhya Pradesh Child Prot
डॉ. निवेदिता शर्मा बाल आयोग की अध्यक्ष बनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला एवं बाल विकास विभाग ने मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर डॉ. निवेदिता शर्मा की नियुक्ति की है। वे पहले भी आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। जारी आदेश के अनुसार डॉ. निवेदिता शर्मा का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तारीख से तीन वर्ष तक अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक रहेगा। इनमें से जो भी अवधि पहले पूरी होगी, वही मान्य होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि नियुक्ति चरित्र सत्यापन की प्रत्याशा में की गई है। आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में अगले एक साल का रोडमैप तय करेंगे CM यादव, 45 बड़े मुद्दों पर विभागों से मांगी कार्ययोजना
विज्ञापन


भोपाल और इंदौर में तक नियुक्तियां लंबित 
हालांकि, इंदौर, भोपाल और देवास में अभी भी  नियुक्तियां अभी लंबित हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) और भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) में नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं 16 नगर निगमों में एल्डरमैन के नाम भी पिछले एक महीने से अटके हुए हैं, जहां सांसद, विधायक और संगठन के बीच तालमेल की कमी सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी के दो राज्यसभा सांसदों को चुनावी झटका, कुरियन केरल में और मुरुगन तमिलनाडु में हारे

प्राधिकरण- 
विंध्य विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष- डॉ. अजय सिंह, संजय तीर्थानी। 
उज्जैन विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष रविेंद्र सोलंकी, उपाध्यक्ष- मुकेश यादव, रवि वर्मा। सदस्य- विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा, सुशीला जाटवा, दुर्गा बिलोटिया। 
विशेष क्षेत्र प्राधिकरण ग्वालियर- अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष- हरीश मेवाफरोश। 
ग्वालियर विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष- सुधीर गुप्ता, वेद प्रकाश शिवहरे। 
अमरकंटक विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष राजेंद्र भारती।
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण- अध्यक्ष अशोक जादौन, उपाध्यक्ष- उदय वीर सिंह गुर्जर। 
रतलाम विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष- गोविंद काकर्णी और प्रवीण सोनी। सदस्य- राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास, किरण महावर। 
मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण भोपाल- अध्यक्ष  विनोद गोटिया। 
मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष गुड्डी आदिवासी। 
जबलपुर विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष्स संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी। 

समिति, मंडल और संस्थान 
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति- अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा। 
मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल- अध्यक्ष ओम जैन। 
महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान- अध्यक्ष कौशल शर्मा। 

बोर्ड 
मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड- अध्यक्ष महेश केवट।
मध्य प्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड- अध्यक्ष केशव भदौरिया। 
मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामउद्योग बोर्ड- अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जादौन।
मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड- अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाह। 

आयोग
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग- अध्यक्ष रामलाल रौतेल, सदस्य- भगत नेताम, मंगल सिंह धुर्वे। 
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग- अध्यक्ष कैलाश जाटव, सदस्य- रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार। आयुक्त विभाग के पदेन सचिव होंगे। 
मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग- अध्यक्ष रेखा यादव और सदस्य साधना स्थापक। 
मध्य प्रदेश योग आयोग भोपाल- अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह। 
मध्य प्रदेश युवा आयाेग- अध्यक्ष  प्रवीण शर्मा। 

निगम
मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमि. भोपाल- अध्यक्ष रामनिवास रावत और उपाध्यक्ष  रामोहन बघेल। 
मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम- अध्यक्ष केशव सिंह बघेल। 
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित विकास निगम- प्रशासक- महेंद्र सिंह यादव। 
मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पाेरेशन लि- अध्यक्ष संजय नगाईच। 
मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लि- अध्यक्ष केपी यादव और उपाध्यक्ष संजीव कांकर। 
मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम- अध्यक्ष रवि मालवीय। 
मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम- अध्यक्ष सौभाग्य सिंह। 
मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित भोपाल- अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed