{"_id":"66cc57599a96da74f5074d9e","slug":"police-arrested-the-criminal-who-robbed-in-a-filmy-style-in-bhopal-took-out-a-procession-of-the-main-accused-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी का निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी का निकाला जुलूस
Mon, 26 Aug 2024 03:58 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:58 PM IST
सार
भोपाल में फिल्मी स्टाइल में चलती बस में लूट करने वाले आरोपियों को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों में तीन नाबालिक है, वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी का जुलूस भी निकला।
विज्ञापन
आरोपी का जुलूस निकालती भोपाल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में फिल्मी स्टाइल में चलती बस में लूट करने वाले आरोपियों को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों में तीन नाबालिक है, वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी का जुलूस भी निकला है।इस दौरान आरोपी अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है कहता रहा। दरअसल बस के आगे ऑटो लगाने के बाद तीन बदमाशों ने बस को रोका। आरोपियों ने तीन युवकों से 11 हजार रुपए कैश और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और कैश जब्त किया गया है।
यह थी पूरी घटना
पुलिस ने इस दौरान बताया कि राजेश लोवंशी (45) पुत्र अतर सिंह लोवंशी निवासी मंडीदीप जिला रायसेन मंडीदीप-भोपाल के बीच चलने वाली राठौर ट्रैवल्स की बस में बतौर कंडक्टर चलते हैं। शनिवार की रात करीब 10:30 बजे बस यात्रियों को लेकर भोपाल आई। बरखेड़ी पेट्रोल पंप के पास बस के आगे नसीम उर्फ ब्रेकर निवासी मदर इंडिया कॉलोनी ने सवारी ऑटो को लगाया। बस को रोकने के बाद नसीम व उसके दो साथी इसमें सवार हो गए। अंदर आते ही नसीम और साथियों ने राजेश को पीटा और गले पर चाकू अड़ा दिया। आरोपियों ने उनकी जेब में रखे आठ हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद तीनों बस में ही सवार हो गए। बस आगे गल्ला मंडी तक पहुंची यहां बस रुकी जिसमें मशकूर और शाहवर नाम के दो युवक सवार हो गए। यह दोनों अन्य बस में कंडक्टरी करते हैं। इन्हे देख आरोपियों ने मारपीट शुरू की, विरोध करने पर मशकूर के हाथ में चाकू मर दिया, शाहवर के कान में छुरी से हमला किया।
लूटपाट में इस्तेमाल ऑटो को जब्त
आरोपियों ने इन दोनों से तीन हजार रुपए कैश व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद कैपिटल पेट्रोल पंप के पास बस से उतरे। उनका अन्य साथी ऑटो से पीछा कर रहा था। बाद में इसी ऑटो में सवार होकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने लूटपाट में इस्तेमाल ऑटो को जब्त कर लिया है। सूत्रों की माने तो दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
खौफ के कारण कोई नहीं करता शिकायत
फरियादी राजेश ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से बसों में लूटपाट कर रहे हैं। इनके खौफ के कारण कोई शिकायत नहीं करता। नसीम की गैंग अकसर मंडीदीप से भोपाल के बीच चलने वाली नीली बस में लूटपाट करता है। हाल ही में जेल से छूटा है। रिहाई के दूसरे ही दिन उसने लूटपाट की। मुझे अब भी डर है कि शिकायत करने के बाद वह मेरे साथ दुश्मनी जरूर निकालेगा। वह दोबारा हमला करेगा। इसी प्रकार आरोपियों के हमले में घायल मशकूर ने भी वारदात के संबंध बात करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि हमें इसी रूट पर बस पर चलना है।