फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PM Modi in Bhopal Road Show BJP Election Rally MP Lok Sabha Election News in Hindi

LS Chunav: पीएम मोदी का रोड शो कल भोपाल में, स्वागत में दुल्हन की तरह सजेगी राजधानी, शंख ध्वनि से होगा अभिनंदन

Tue, 23 Apr 2024 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

PM Modi Bhopal Visit Schedule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड को लेकर भाजपा ने तैयारी कर ली है। कल पीएम मोदी राजधानी में एक किमी लंबा रोड शो करेंगे। इसमें झाकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आदिवासी समुदाय के साथ हर वर्ग विकास की झांकी लगाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi in Bhopal Road Show BJP Election Rally MP Lok Sabha Election News in Hindi
पीएम मोदी कल भोपाल में करेंगे रोड शो। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PM Modi Bhopal Visit Schedule:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे भोपाल में रोड शो, सागर और बैतूल के हरदा में सभा को संबोधित करेंगे। भोपाल में मोदी का रोड शो भगवा मय होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को भव्य बनाने की तैयारी भाजपा ने कर ली है। 

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी चुनावी माहौल में पांचवीं बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। भोपाल में रोड शो से पहले प्रधानमंत्री सागर और हरदा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भोपाल में मालवीय नगर एयरटेल तिराहे से प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू होकर नानके पेट्रोल पंप तिराहे पर समाप्त होगा। सीएम ने बताया कि एक किलोमीटर के रोड शो में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 200 मंच लगाए जाएंगे। जहां से अलग अलग सामाजिक संगठन के लोग और महिलाएं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन


बिना शोर मोदी ने प्रचार करना सिखाया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रोड शो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना शोर के प्रचार करना सिखाया। रोड शो के दौरान मोदी जी हाथ में कमल का फूल लेकर मौन रूप से भी वोट की अपील करते हैं। उन्होंने कहा की मोदी जी से बाकी पार्टियों को भी यह सीखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को दी पीएम ने दीं कई सौगात
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी मध्य प्रदेश आए हैं। उन्होंने प्रदेश को कई सौगातें दी हैं। रेलवे की बात कर तो मध्य प्रदेश को साढे 15000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष विकास कार्यों के लिए मिल रहे हैं, जबकि 2013 से पहले सिर्फ डेढ़ सौ करोड़ रुपये मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश का समान रूप से ध्यान रखा। इसलिए एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है। 


विशेष झाकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र 
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो में विशेष झाकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आदिवासी समुदाय के साथ हर वर्ग विकास की झांकी लगाएंगे। प्रथम चरण की 6 सीटों पर हुए कम मतदान के सवाल पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पिछली बार मई में चुनाव हुए थे। इस बार फसल कटाई और शादी समारोह समेत अन्य कारणों के चलते मतदान में कमी आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed