फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Petrol and diesel not available on payment of cash at Bhopal police petrol pump online payment mandatory

Bhopal News: राजधानी के इस पेट्रोल पंप पर नहीं चलती भारतीय मुद्रा! यहां आने वाले वाहन चालकों को परेशानी क्या?

Mon, 26 Aug 2024 02:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 02:10 PM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय से चले एक आदेश के तहत पेट्रोल पंप पर नगद भुगतान की सुविधा समाप्त कर दी गई है। यहां आने वाले ग्राहकों से महज ऑनलाइन पेमेंट ही स्वीकार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Petrol and diesel not available on payment of cash at Bhopal police petrol pump online payment mandatory
पुलिस पेट्रोल पंप पर सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में एक पेट्रोल पंप यहां से करीब 1.2 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि दूसरे की दूरी 2.5 किलोमीटर है। इनके बीच स्थित है पुलिस पेट्रोल पंप। एक नए आदेश ने यहां आने वाले उन वाहन चालकों के लिए परेशानी में डाल दिया है जो जेब में नगद पैसा रखना ज्यादा मुनासिब समझते हैं, बजाए ऑनलाइन पेमेंट के। ताजा हालात में यहां ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट की बाध्यता आयद कर दी गई। नगद पेमेंट का यहां कोई विकल्प ही मौजूद नहीं है। यह हालात हैं राजधानी के मध्य स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय से चले एक आदेश के तहत यहां नगद भुगतान की सुविधा समाप्त कर दी गई है। यहां आने वाले ग्राहकों से महज ऑनलाइन पेमेंट ही स्वीकार किया जा रहा है। बाध्यता का आलम यह है कि यदि किसी नगद भुगतान के ग्राहक का कोई दूसरा व्यक्ति ऑनलाइन पेमेंट करना चाहे तो भी स्वीकार्य नहीं है। मतलब जिस वाहन में पेट्रोल/डीजल डाला गया है, भुगतान भी उसी वाहन मालिक को अपने मोबाइल या कार्ड से करना होगा।
विज्ञापन


चालकों के लिए मुश्किल यह  
सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले ग्राहकों में अब भी अधिकांश लोग ऐसे हैं, जो ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग नहीं करते हैं। मोबाइल या कार्ड से पेमेंट करना इन्हें आता नहीं है या यह इस व्यवस्था को सुरक्षित नहीं मानते हैं। पेट्रोल/डीजल ग्राहकों में ऐसे भी लोग शामिल होते हैं, जो ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था से जुड़े होने के बावजूद समय पर उनके बैंक खाते में आवश्यकतानुसार राशि मौजूद नहीं होती है। डेबिट कार्ड साथ न होने, मोबाइल की बैटरी खत्म होने, समय पर मोबाइल डेटा या नेटवर्क उपलब्ध न होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। जिनके चलते ग्राहक को ऑनलाइन पेमेंट करने में आसानी नहीं लगती है। इसके बदले वह अपनी खरीदी का नगद भुगतान करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो लगाओ लंबा चक्कर
लाल परेड ग्राउंड पर स्थित पुलिस पेट्रोल पंप से अन्य पेट्रोल टैंक की दूरी लंबी है। इसके सबसे करीब वाला पेट्रोल पंप यहां से करीब 1.2 किलोमीटर दूर चिकलोद रोड पर है, जबकि इसकी विपरीत दिशा में स्थित पेट्रोल पंप न्यू मार्केट में है, जिसकी दूरी करीब 2.5 किलोमीटर है। पुलिस पेट्रोल पंप पहुंचे वाहन चालक के दो या चार पहिया वाहन में पेट्रोल खत्म है तो उसे अपनी जरूरत पूरी करने के लिए लंबा सफर गाड़ी को धक्का लगाकर पूरा करना होगा। 


कोई नोटिस भी चस्पा नहीं
सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय से इस पंप पर पहुंचे आदेश की कोई कॉपी चस्पा नहीं की गई है। नई व्यवस्था के बारे में पंप कर्मचारियों का दो टूक जवाब यही है कि उन्हें विभाग से आदेश हैं, जिसका वे बस पालन कर रहे हैं।

एक नजर में 
कहां: पुलिस पेट्रोल पंप 
क्या: सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट 
क्यों: मुख्यालय से आदेश
दूसरे पंप की दूरी
1. चिकलोद रोड़ 1.2 km
2. न्यू मार्केट 2.5 km
3. अरेरा हिल्स 2.5 km

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed