फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Penumbral lunar eclipse in the morning and supermoon in the evening on September 18

MP: 18 सितंबर को सुबह उपछाया चंद्रग्रहण और शाम को सुपरमून, इस बार ज्यादा चमकीला नजर आयेगा चांद

Mon, 16 Sep 2024 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Sep 2024 07:15 PM IST
सार

MP: बुधवार को चंद्रमा से जुड़ी दो खगोलीय घटनायें दिखने जा रही हैं। सुबह सवेरे 6 बजकर 11 मिनट पर पश्चिम में अस्त होता चंद्रमा कुछ मिनट के लिये उपछाया ग्रहण के साये में रहेगा तो शाम को पूर्व में उदित होकर यह सुपरमून के रूप में ज्यादा बड़ा और चमकीला नजर आयेगा।

विज्ञापन
Penumbral lunar eclipse in the morning and supermoon in the evening on September 18
उपछाया चंद्रग्रहण और शाम को सुपरमून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि देश एवं मध्यप्रदेश के पश्चिमी भागों में सुबह-सबेरे जब चंद्रमा पश्चिम में अस्त होने को होगा तो वह कुछ मिनट के लिये उपछाया ग्रहण के साये में होगा। चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी के आ जाने से चंद्रमा इस समय पृथ्वी की उपछाया वाले भाग में होगा जिससे उसकी चमक में मामूली कमी आयेगी। खाली आंखों से देखने पर तो इसे महसूस नहीं किया जा सकता लेकिन टेलिस्कोप से इसे देखा जा सकता है।

विज्ञापन



मध्यप्रदेश के उज्जैन, देवास, इंदौर, रतलाम, धार, बड़वानी, झाबुआ, खरगौन, नीमच आदि जिलों में कुछ मिनिट तक उपछाया चंद्रग्रहण की यह खगोलीय घटना होगी । प्रदेश के बाकी भागों में सुबह सूर्य उदित हो जाने और चंद्रमा के अस्त हो जाने से इसे नहीं देखा जा सकेगा। सारिका ने बताया कि शाम को पूर्व में जब चंद्रमा उदित होगा तो वह पृथ्वी से इसकी दूरी कम होकर मात्र 3 लाख 57 हजार 286 किमी रह जायेगी। पास आ जाने के कारण चंद्रमा अपेक्षाकृत बड़ा और अधिक चमकीला दिखेगा और सुपरमून कहलायेगा। इसे कार्नमून, हार्वेस्ट मून भी नाम दिया गया है। इसे पूरे देश में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed