फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Patriotic fervor in Bhopal on Republic Day: Flag hoisting at Congress and BJP offices, emphasis on the Constit

गणतंत्र दिवस पर भोपाल में देशभक्ति का रंग: कांग्रेस-भाजपा कार्यालयों में ध्वजारोहण, संविधान और लोकतंत्र पर जोर

Mon, 26 Jan 2026 12:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 26 Jan 2026 12:23 PM IST
सार

77वें गणतंत्र दिवस पर भोपाल में कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रदेश कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया, वहीं भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तिरंगा फहराकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Patriotic fervor in Bhopal on Republic Day: Flag hoisting at Congress and BJP offices, emphasis on the Constit
पीसीसी भोपाल में ध्याजारोहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रदेश कार्यालयों में ध्वजारोहण कर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तिरंगा फहराया। उन्होंने संविधान को भारत की आत्मा बताते हुए उसकी रक्षा को सभी नागरिकों का सामूहिक दायित्व बताया। सिंघार ने कहा कि मौजूदा समय में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। दोनों ही दलों के कार्यक्रमों में गणतंत्र दिवस को संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति आस्था और संकल्प के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत नए आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर
हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपने संविधान को लागू कर एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित की। गणतंत्र भारत की शक्ति, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक चेतना का मूल आधार है। संविधान से प्राप्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत नए आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और वर्ष 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक देश का स्वरूप और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा मिली है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें-38 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम बोले-मां नर्मदा लोक से बढ़ेंगे श्रद्धालु और रोजगार के अवसर
 
ये नेता रहे मौजूद
पीसीसी में इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, एआईसीसी सचिव कुणाल चौधरी, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ झंडावंदन कर मिठाई भी वितरित की गई।


यह भी पढ़ें-भोपाल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन,राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, 23 टुकड़ियों ने दी परेड की सलामी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed