फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Development works worth Rs 38 crores gifted, CM said – Maa Narmada Lok will increase devotees and emp

MP News: 38 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम बोले-मां नर्मदा लोक से बढ़ेंगे श्रद्धालु और रोजगार के अवसर

Mon, 26 Jan 2026 07:45 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Jan 2026 07:45 AM IST
सार

नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम जिले को 38 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। नर्मदा लोक के निर्माण से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और रोजगार व स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
MP News: Development works worth Rs 38 crores gifted, CM said – Maa Narmada Lok will increase devotees and emp
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदापुरम जिले में आयोजित नर्मदा जयंती एवं नर्मदा लोक के भूमि पूजन कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नर्मदापुरम जिले को 38 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के तीन विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा लोक के निर्माण से नर्मदापुरम जिले में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनरेखा हैं और प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समृद्धि का केंद्र हैं। माँ नर्मदा के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश देश की फूड बास्केट बना है और ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भी सरप्लस राज्य के रूप में निरंतर प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Padma Shri Award 2026: हिंदी का मान बढ़ाने वाले कैलाश चंद्र पंत को राष्ट्रीय सम्मान, बोले- यह सरस्वती की कृपा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने नर्मदा तट के घाटों और तीर्थों का संरक्षण कर लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण हुआ है। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास, लोक निर्माण और धार्मिक कॉरिडोर के कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर माँ नर्मदा जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: खेलो एमपी यूथ गेम्स का होगा धमाकेदार आगाज, कैलाश खेर की लाइव प्रस्तुति,खेल और युवा शक्ति का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 21 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नर्मदा लोक का भूमि पूजन किया तथा नर्मदापुरम में माँ नर्मदा की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। नर्मदा लोक परियोजना के अंतर्गत सेठानी घाट, पर्यटन घाट और कोरी घाट पर सीढ़ियों का नवीनीकरण किया जाएगा। साथ ही घाटों पर आकर्षक प्रवेश द्वार, वॉच टावर, सुव्यवस्थित पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वस्त्र बदलने हेतु कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना के अंतर्गत वर्षा जल निकासी से जुड़े कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित 40 फीट ऊंचे त्रिशूल एवं 8 फीट ऊंची माँ नर्मदा की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed