फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Pamphlets in Madhya pradesh Balaghat warn of revenge for 3 Naxal deaths

मध्यप्रदेश: बालाघाट में नक्सलियों ने पर्चे बांटकर दी मौत का बदला लेने की धमकी 

Mon, 21 Dec 2020 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 21 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Pamphlets in Madhya pradesh Balaghat warn of revenge for 3 Naxal deaths
नक्सली

मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में नक्सलियों ने पर्चे बांटकर धमकी दी है कि वह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की मौत का बदला लेंगे।

विज्ञापन


भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ स्पेशल जोन समिति की ओर से बांटे गये इन पर्चों में कहा गया है कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हमारे कॉमरेड शारदा, मंजेश एवं नंदा की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन


इन तीनों नक्सलियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था। शारदा (25) को पिछले महीने मार गिराया गया और उस पर पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि मंजेश (30) एवं नंदा (22) को पिछले साल जुलाई में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया था। ये तीनों नक्सली छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चे में कुछ कथित मुखबिरों को नाम लिखकर नक्सलियों ने धमकी दी है कि वे मौत की सजा भुगतने के लिए तैयार रहें। इसमें आगे लिखा गया है, 'जनता की जन अदालत में मौत की सजा भुगतने को तैयार रहो।'

इसी बीच, बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक केपी वेंकटेश्वर राव ने बताया कि पुलिस को इस गतिविधि की जानकारी है। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही सतर्क हैं और इसके बाद बालाघाट में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed