{"_id":"668d2de7612ab542dd0fa0a9","slug":"one-bashar-one-shajar-campaign-started-in-memory-of-imam-hussain-religious-people-planted-thousands-of-sapling-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: इमाम हुसैन की याद में एक बशर, एक शजर अभियान शुरू, अकीदतमंद पहुंचे करबला, रोपे हजारों पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: इमाम हुसैन की याद में एक बशर, एक शजर अभियान शुरू, अकीदतमंद पहुंचे करबला, रोपे हजारों पौधे
Tue, 09 Jul 2024 06:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:02 PM IST
सार
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष डॉ औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि यह अभियान पूरे मप्र समेत देशभर में चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेशभर में हज़रत इमाम हुसैन की याद में 72 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत प्राचीन करबला में पहुंचकर की गई है।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के लोगों ने किया पौधरोपण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्लामी पवित्र महीना मुहर्रम शुरू हो चुका है। इमामबाड़ों, मस्जिदों और घरों में दुरुद, फातेहा और लंगर के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने एक बशर, एक शजर (एक व्यक्ति एक पौधा) अभियान का एलान किया है। अभियान के तहत बड़ी तादाद में लोगों ने राजधानी की प्राचीन करबला पहुंचकर हजारों पौधे लगाए। हजरत इमाम हुसैन को अकीदत का नजराना बताते हुए इसे पर्यावरण के लिए अहम और जरूरी करार दिया।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष डॉ औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि यह अभियान पूरे मप्र समेत देशभर में चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेशभर में हज़रत इमाम हुसैन की याद में 72 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत प्राचीन करबला में पहुंचकर की गई है। राजधानी भोपाल के हजाारों ताज़ियादार, सवारीदार, अलमदार, सेवादार, मातमदार, नौहागीर, अज़ादार, इमामबाड़ों के मरसिया ख़्वान, ख़ादिम, लंगरदार, हुसैन टेकरियों, दरगाहों, खानकाहों के खादिम, मुजाविर मौजूद थे।
विज्ञापन
डॉ. ख़ुर्रम ने प्राचीन करबला शरीफ़ पर आने वाले सभी अक़ीदतमंदों और ज़ायरीन का खुशबू फूल पेश करके इस्तक़बाल किया किया। करबला शरीफ़ के मुख्य ख़ादिम सैय्यद शब्बीर हुसैन जाफ़री ने सभी ज़ायरीन की मज़हबी रसूमात अदा करवाई। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष क़ाज़ी अक़लीम उददीन नियाज़ी ने बताया कि हज़रत इमाम हुसैन की यादगार के रूप में पौधरोपण करके "एक बशर एक शजर" अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश भर में करबला मैदानों, मज़ारों में हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। यह सिलसिला मोहर्रम के चैहल्लम तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
-------------
भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट
