{"_id":"65636ca13a1d59e90d05f20b","slug":"on-baikunth-chaturdashi-lakhs-of-lamps-were-lit-in-the-name-of-ram-temple-beautiful-rangoli-was-decorated-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बैकुंठ चतुर्दशी पर राम मंदिर के नाम लाखों दीप रोशन, सजाई सुंदर रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बैकुंठ चतुर्दशी पर राम मंदिर के नाम लाखों दीप रोशन, सजाई सुंदर रंगोली
Sun, 26 Nov 2023 09:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:34 PM IST
सार
जागृत हिंदू मंच ने शीतलदास की बगिया में भव्य आयोजन किया। अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की खुशी में यह दीपदान व दीप छोड़े गए। आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।
विज्ञापन
अश्विनी विधाते ने राम मंदिर की भव्य रंगोली भी सजाई गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोपाल के शीतलदास की बगिया में रविवार शाम को एक दीया अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लाखों की संख्या में दीए रोशन किए गए, जिन्हें बड़े तालाब में प्रवाहित किया गया। इस मौके पर हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन भी किया गया। बैकुंठ चतुर्दशी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जागृत हिंदू मंच की ओर से यह भव्य आयोजन किया गया था। जागृति हिंदू मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी बंधुओं और बड़ी संख्या में समाजसेवी लोग शामिल हुए।
राम मंदिर की रंगोली
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कलाकार अश्विनी विधाते ने राम मंदिर की भव्य रंगोली भी सजाई गई। आयोजन में हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने बलून वाले दीप हवा में उड़ाकर राम मंदिर निर्माण की खुशियां मनाई गईं। जागृत हिंदू मंच के संरक्षक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने बताया कि हजारों सनातनियों के बलिदान और 500 वर्षों के संघर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में मंदिर निर्माण हिंदू समाज के लिए बड़े गर्व की बात है।
22 को प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में बन रहे नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि है। पूरे देश में रामभक्तों में राममंदिर को लेकर खासा उत्साह है। विहिप राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण घर घर पहुंचा रही है। इसके बाद लोगों को दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।