फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Now you can book 108 ambulance through WhatsApp, ambulance will be booked as soon as you enter the message, nu

Mp news: अब 108 एंबुलेंस को व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं बुक, मैसेज डालते ही बुक हो जाएगी एम्बुलेंस, नंबर जारी

Tue, 10 Sep 2024 06:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 10 Sep 2024 06:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मरीजों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी 108 एंबुलेंस को व्हाट्सएप नंबर पर बुक करने की सुविधा दी है। इसके लिए WhatsApp Number 6269695935 जारी किया है।
 

विज्ञापन
Now you can book 108 ambulance through WhatsApp, ambulance will be booked as soon as you enter the message, nu
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश में एंबुलेंस 108 का संचालन करने वाली कंपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है।  अब एक एक नई सेवा चालू की गई है जिसके अंतर्गत लोग 108 एंबुलेंस के लिए दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज डालकर एंबुलेंस को बुक कर सकते हैं। मैसेज डालने के बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी आपके द्वारा फीड किया गया डाटा कंट्रोल रूम पर पहुंच जाएगा वहां टीम द्वारा आपके लिए  एंबुलेंस भेज दी जाएगी। इसके लिए यह व्हाट्सएप नंबर 6269695935 जारी किया गया है।
विज्ञापन



इन सेवाओं के लिए कर सकते हैं उपयोग
1- गर्भवती महिलाओं के लिए तथा 05 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस जो की घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर जाने के लिए निःशुल्क दी जाती है।
विज्ञापन

2- आयुष्मान भारत के पैनल में शामिल निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारको को निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा दी जाती है।
3- मोतियाबिंद सम्बंधित जांच तथा ऑपरेशन हेतु एम्बुलेंस की निःशुल्क सुविधा घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर के लिए ले दी जाती है।
4- 0-18 वर्ष के बच्चे के लिए 4D ( डिजीज, डिफेक्टिव/ डिसेबिलिटी, डिफिसिएंसी और डिविलेपमेंटल डिले ) की जांच हेतु घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह की परेशानी हो तो एंबुलेंस को करें बुक
मध्य प्रदेश में एंबुलेंस 108 का संचालन करने वाली कंपनी जै अंबे के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह ने बताया कि बुखार उल्टी या दस्त लगना, चक्कर आना, गैस होना, पेट दर्द, लू लगना, शरीर दर्द, खुजली, त्वचा रोग, सड़क दुर्घटना, मिर्गी के दौरे, शुगर चेक, ब्लड र, सीने में दर्द, हार्ट अटैक, मशीन से घोट, किसी कीड़े जानवर के काटने पर, सांस लेने में दिक्कत, दम घुटना, मानसिक अस्वस्थता, पानी में डूबना, रोड लीडेंट, बर्न (व्यक्ति का जलना), अधिक दवा का सेवन, लकवा लगना, मानसिक दौरा, यूरीन सम्बन्धी समस्या और अन्य सभी मेडिकल सम्बंधित समस्या के लिए आप 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस सुविधा प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed