फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   NCTE's big decision: Recognition of 380 B.Ed colleges of 4 states cancelled, 11 institutes of Madhya Pradesh i

NCTE का बड़ा फैसला: चार राज्यों के 380 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द, मध्यप्रदेश के 11 संस्थान शामिल

Sun, 01 Jun 2025 11:54 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Jun 2025 11:54 AM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की पश्चिमी क्षेत्रीय समिति ने मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों के सैकड़ों बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इसका असर न केवल संस्थानों पर, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर भी पड़ेगा। 

विज्ञापन
NCTE's big decision: Recognition of 380 B.Ed colleges of 4 states cancelled, 11 institutes of Madhya Pradesh i
एमपी के 11 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की पश्चिमी क्षेत्रीय समिति ने सत्र 2025-26 के लिए मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों के 380 बीएड कॉलेजों की मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह कड़ी कार्रवाई उन संस्थानों पर की गई है, जो निर्धारित प्रक्रिया के तहत हर वर्ष प्रस्तुत की जाने वाली परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (PAR) जमा कराने में विफल रहे थे।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कई प्रमुख कॉलेज सूची में शामिल
मध्यप्रदेश से कुल 11 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है, जिनमें राजधानी भोपाल के तीन संस्थान श्री साईनाथ महाविद्यालय, भोज विश्वविद्यालय और एक अन्य निजी कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा ग्वालियर, रीवा, सतना और सागर जिलों के बीएड कॉलेजों पर भी यह कार्रवाई हुई है।विशेष रूप से मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय के डिस्टेंस लर्निंग बीएड प्रोग्राम पर भी गाज गिरी है। विश्वविद्यालय हर वर्ष लगभग 1000 छात्रों को इस कोर्स में प्रवेश देता था, लेकिन अब यह कार्यक्रम सत्र 2025-26 से मान्यता प्राप्त नहीं रहेगा।
विज्ञापन


इन कॉलेजों की भी गई मान्यता
ग्वालियर के ऋषिकुल ग्रुप ऑफ बीएड कॉलेज और फरीदा एजुकेशन सोसाइटी, रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेज, सतना के नीरांचलम शिक्षा महाविद्यालय और स्वामी नारायण दास शिक्षा कॉलेज तथा सागर के पंडित बीडी मेमोरियल बीएड कॉलेज, द्रोणाचार्य एकेडमी और पंडित मेमोरियल बीएड कॉलेज की मान्यता भी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed