फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   National Coordinator of Minority Department targeted BJP

MP Politics: अग्निवीर योजना को बंद करेगी कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर ने बीजेपी को घेरा

Sun, 12 May 2024 06:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 12 May 2024 06:10 PM IST
सार

MP Politics: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एवं मीडिया प्रभारी सैयद अदनान अशरफ ने भोपाल में कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जायेगा। कांग्रेस देशभर में  जातिगत जनगणना कराएगी। 

विज्ञापन
National Coordinator of Minority Department targeted BJP
अग्निवीर योजना को बंद करेगी कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान कल होना है। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एवं मीडिया प्रभारी सैयद अदनान अशरफ ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में बीजेपी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार आने पर जातिगत जनगणना देश भर में कराया जाएगा। अग्निवीर योजना को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार और भाजपा नेता बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा सर्वहारा वर्ग के लिए बनाये गये संविधान को बदलने की कृत्सित मानसिकता बनाकर देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। 

विज्ञापन


गोडसे वाली विचारधारा से नफरत फैला रही भाजपा
अदनान ने कहा कि देश में वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में भाजपा देश की जनता के लिए के बीच गोडसेवादी विचारधारा का बखान कर नफरत और घृणा फैलाकर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी प्यार, मुहब्बत और भाईचारे को गांधीवादी विचारधारा से आगे बढ़ाकर देश में अमन चैन की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और जुमले की राजनीति करती आयी है। 2014 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने बेरोजगारी हटाने, 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, 15 लाख रूपये हर खातें में आने की बात कही थी, 2019 में राष्ट्रवाद और सर्जिकल जैसी बातें करके देश की जनता को भ्रमित किया। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही, लेकिन 800 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। मोदी जी मंगलसूत्र की बात करते हैं, उन 800 किसानों की पत्नियां जो विधवा हुई उनके मंगलसूत्र के बारे में मोदी जी मौन क्यों हैं। मोदी जी अग्निवीर योजना लाये, जिससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ तो हुआ ही है देश की रक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। मोदी जी के जुमले झूठ साबित हुये हैं। मोदी की गारंटी यानि झूठ की गारंटी।     

विज्ञापन

संविधान को बदलना चाहती है बीजेपी
अदनान अशरफ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह कह रहे हैं कि 400 सीटें जीतेंगे और संविधान को बदल देंगे। मोदी-शाह के बड़बोले बयान देश की जनता पर प्रहार कर रहे हैं। भाजपा-मोदी द्वारा 400 सीट जीतने का इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वह संविधान को बदलना चाहते हैं। इतना ही नहीं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी कह चुके हैं कि संविधान को बदलने की आवश्यकता है। अटल बिहारी वायपेई, लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि देश के ढांचे को बदलने के लिए संविधान को बदलना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 अदनान ने कहा कि ऐसे समय में देश में दो विचारधारा काम कर रही है। एक गांधी की विचारधारा, जिसकी कांग्रेस अनुयायी है, दूसरी विचारधारा गोडसे की है, जिसके बीजेपी अनुयायी है। संविधान में सबको एक नजर से देखा जाता है ऐसी कांग्रेस की सोच है। जबकि आरएसएस की नजर में सब अलग-अलग है कोई अच्छा है, कोई बुरा है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें कई तरह की स्वंत्रता दी है। संविधान में सबको बोलने की आजादी है। लेकिन अब कोई भी स्वतंत्र रूप से बोलने की कोशिश करता है तो उसको हर तरीके से ईडी, सीडी, प्रशासन के द्वारा दबाने की कोशिश की जा रही है और इससे संविधान को खतरा है।


अदनान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग सभी वर्ग के लिए मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आरक्षण की पक्षधर रही है, लेकिन बीजेपी पिछले दरवाजे से आरक्षण को खत्म कर सभी वर्गों के हितों और उनके अधिकारों का हनन करने की कोशिश में लगी हुई है। भाजपा के दस सालों में देश की संपत्ति को बेचा गया। देश महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार और असुरक्षा के माहौल से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी रेलवे, आर्मी, हर विभाग का निजीकरण कर आरक्षण खत्म करते जा रहे है। 

 
समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस जातिगत गणना की पक्षधर है, जबकि बीजेपी कभी जातिगत गणना की पक्षधर नहीं रही है। हिस्सेदारी न्याय के तहत सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती कर कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना करायी जायेगी। कांग्रेस अगर सत्ता में आएगी तो देश के सभी पीएसयू को चालू किया जायेगा। वहीं कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर भाजपा द्वारा झूठ बोला जा रहा है, लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम अपने न्याय पत्र में शामिल सभी वादों को पूरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 1 लाख रूपये सालाना यानि 8500 प्रतिमाह देगी, युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की की जायेगी, किसानों के लिए उनका समर्थन मूल्य, स्वामी नाथन फॉर्मूले वाली एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed