{"_id":"6012e8d18ebc3ef91c7c09cb","slug":"mps-first-drive-in-cinema-will-start-in-bhopal-from-friday-sunny-deol-and-rajkumar-santoshi-will-be-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र का पहला ड्राइव इन सिनेमा शुक्रवार से भोपाल में शुरू होगा, सनी देओल व राजकुमार संतोषी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र का पहला ड्राइव इन सिनेमा शुक्रवार से भोपाल में शुरू होगा, सनी देओल व राजकुमार संतोषी रहेंगे मौजूद
Thu, 28 Jan 2021 10:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Tourism
- फोटो : Twitter@MP tourism
मध्य प्रदेश का पहला ओपन एयर थिएटर यानी ड्राइव-इन-सिनेमा 29 जनवरी से भोपाल में राज्य पर्यटन निगम के एक होटल लेक व्यू रेसीडेंसी परिसर में शुरु होगा। इस मौके पर अभिनेता व भाजपा सांसद सनी देओल व निदेशक राजकुमार संतोषी खासतौर से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
100 कारों के साथ 100 दर्शक बैठ सकेंगे
राज्य पर्यटन विकास निगम के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान यह प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्म प्रेमियों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा। निगम की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में प्रबंध संचालक एस विश्वनाथन ने बताया कि ड्राइव इन सिनेमा में 100 कारों की क्षमता के साथ 100 दर्शकों के बैठने के लिए आरामदायक सीटों की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में इस सिनेमा का उद्घाटन किया जाएगा। विश्वनाथन ने बताया कि इस अवसर पर गुरदासपुर के भाजपा सांसद एवं अभिनेता सनी देओल और मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी भी विशेष रुप से मौजूद रहेगें। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का उद्घाटन देश भक्ति फिल्म "उड़ी: सर्जिकल स्ट्राइक" का प्रदर्शन करके किया जाएगा।
विज्ञापन
यह ड्राइव इन सिनेमाघर विशेष स्क्रीन और हाईटेक साउंड सिस्टम के साथ 90,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें रोजाना दो शो आयोजित होंगे। इसके साथ ही यहां फूड कोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
