Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Youth and Woman Found at Congress MLA's Official Residence; Assembly Secretariat Orders Probe

एमपी: विधायक के सरकारी आवास में युवक-युवती मिलने से मचा हड़कंप, विधानसभा सचिवालय ने जांच बैठाई

Sat, 07 Nov 2026 08:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 07 Nov 2026 08:17 PM IST
सार

भोपाल के विधायक विश्राम गृह में कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के आवंटित सरकारी आवास पर युवक-युवती मिलने का मामला सामने आया है। विधायक ने दोनों के पुलिसकर्मी होने का दावा किया है। शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
MP: Youth and Woman Found at Congress MLA's Official Residence; Assembly Secretariat Orders Probe
विधायक विश्राम गृह भोपाल (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक विश्राम गृह में कांग्रेस विधायक के सरकारी आवास पर युवक और युवती के मिलने का मामला सामने आया है। महिदपुर से विधायक दिनेश जैन बोस ने आरोप लगाया है कि 2 नवंबर को जब वे अपने आवास पहुंचे तो वहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे। विधायक के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी थे और उनके पहुंचने पर वर्दी पहनकर वहां से चले गए। घटना की शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने जांच शुरू करा दी है। विधायक जैन ने बताया कि वे 2 नवंबर को भोपाल पहुंचे थे। विधायक विश्राम गृह के खंड-3 में उन्हें आवंटित आवास पर जाने के बाद वहां युवक-युवती को देखकर वे हैरान रह गए। उनका कहना है कि दोनों पुलिस विभाग से जुड़े थे। विधायक के पहुंचने पर एक युवक ने पहले ही वर्दी पहन ली थी, जबकि दूसरे ने उनके सामने कपड़े बदले और वर्दी पहनी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सीएम यादव बोले- खेती के साथ पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, दीपावली की दी बधाई
विज्ञापन


आवास तक कैसे पहुंचे बाहरी लोग
विधायक ने इस मामले की शिकायत विधानसभा सचिवालय से की। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने जांच के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आवास में अनधिकृत लोगों के पहुंचने और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। जांच में कक्ष क्रमांक 13 और 14 को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: सारंग का कांग्रेस पर हमला- विधानसभा का इस्तेमाल जनहित नहीं, राजनीतिक चेहरा चमकाने के लिए करती है पार्टी

चाबी और सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी जांच
घटना के बाद विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा और वहां तैनात कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सामान्य तौर पर विधायक के भोपाल से बाहर रहने पर उनके आवास की चाबी मुख्य काउंटर पर केयरटेकर के पास जमा रहती है। सफाई और अन्य जरूरी कामों के लिए कर्मचारियों को कमरों में जाने की सुविधा होती है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित आवास की चाबी किसके पास थी और युवक-युवती वहां किसकी अनुमति से पहुंचे। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बाहरी लोगों के प्रवेश की जानकारी जिम्मेदार कर्मचारियों को क्यों नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद विधानसभा सचिवालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed