फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Today: IMD Rainfall Alert in Madhya Pradesh 34 Districts, Hail Chances in Many Places

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला प्रदेश का मौसम, कुछ जिलों में छाए रहे बादल, कल के लिए भी अलर्ट

Sat, 11 Jan 2025 10:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 11 Jan 2025 10:39 PM IST
सार

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कुछ जिलों दिन में बदल छाए, कल के लिए भी कई जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी है। 13 जनवरी से कड़ाके की ठंडी का एक दौर और शुरू होगा।

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today: IMD Rainfall Alert in Madhya Pradesh 34 Districts, Hail Chances in Many Places
मध्य प्रदेश का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां अभी तक कड़ाके की ठंड पड़ रही थी वहीं अब ठंड से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के ग्वालियर-चंबल के कुछ जिलों बादल छाए रहे। वहीं कल यनी रविवार को भी कई जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है 13 जनवरी से तेज सर्दी का तीसरा दौर फिर से आएगा। इस महीने 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलेगी।
विज्ञापन


इसलिए मौसम में आ रहा है बदलाव 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह ओले-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। 13 जनवरी से फिर से पारा लुढ़क जाएगा। पिछले कुछ दिन से बर्फीली हवा चलने से प्रदेश के शहरों में दिन-रात कड़ाके की ठंड पड़ी। पिछली 4 रात से पारा काफी नीचे लुढ़का है। यह दौर शनिवार से थम जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं, हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार 250 किमी प्रतिघंटा तक रही।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान वाले प्रदेश शहर

शहर                  न्यूनतम तापमान
शहडोल            4.5
रीवा                 5.0
मंडला              5.4
अनूपपुर           5.6
उमरिया           6.5


दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
  • 12 जनवरी: जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल में बारिश हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 13 जनवरी: इस दिन मौसम साफ रहेगा। ठंड के बीच राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे।

इस सीजन में मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड
इस सीजन में मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तो ठंड पड़ रही है। नवंबर-दिसंबर में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। नवंबर माह में भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। जबकि दिसंबर में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन से शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed