फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Hailstorm accompanied with rain and storm occurred in many districts of the state including

MP Weather Today: भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, अगले 3 दिन बदला रहेगा मौसम

Sat, 03 May 2025 08:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 03 May 2025 08:44 PM IST
सार

MP Weather Update Today: शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।वहीं प्रदेश के कई जिलों में तेजी गर्मी का असर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म नरसिंहपुररहा यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Hailstorm accompanied with rain and storm occurred in many districts of the state including
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। राजधानी भोपाल में शाम को धूल भरी आंधी चली और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। वहीं प्रदेश के कई जिलों में तेजी गर्मी का असर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म नरसिंहपुर रहा यहां यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार रतलाम में भी पारा 43.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन



जाने क्यों बदला प्रदेश का मौसम
 मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शनिवार को 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इंदौर, उज्जैन, सीहोर, देवास, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम और बड़वानी में गर्मी का असर रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढे़ं-सांपों की गिनती को लेकर वन विभाग असमंजस में, अब डब्ल्यूआईआई को दिशा निर्देश के लिए लिखेगा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर           अधिकतम तापमान
नरसिंहपुर    43.8
रतलाम        43.3
खरगौन       42.6
खंडडवा      42.1
धार            41.8

यह भी पढे़ं-मंदसौर में आज होगा 'कृषि उद्योग समागम 2025' का भव्य आयोजन, सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
3 मई: सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, सागर, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक और बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गर्मी का असर रहेगा।


4 मई: सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिर सकते हैं। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में गरज-चमक, बारिश और आंधी का असर रह सकता है।

5 मई: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, सिवनी, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में बारिश के आसार है।

6 मई: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, कटनी, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, झाबुआ, धार में बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed