फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Update: The havoc of heat in Madhya Pradesh, neither peace in the day nor relief in the night, mercury rising continuously

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर, न दिन में चैन न रात में राहत, लगातार बढ़ रहा पारा

Wed, 27 Apr 2022 02:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 02:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार जारी है। लोगों को गर्मी से न दिन में राहत मिल रहा है न ही रात में चैन। मंगलवार को राजगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP Weather Update: The havoc of heat in Madhya Pradesh, neither peace in the day nor relief in the night, mercury rising continuously
मध्य प्रदेश का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में 50 सालों की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को राजगढ़ जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने की संभावनाओं से इनकार किया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को भोपाल में 40.8, इंदौर में 40.7, ग्वालियर में 42.6 और जबलपुर में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों के अलावा खरगोन, खंडवा, राजगढ़, छतरपुर, रतलाम, टीकमगढ़ और दमोग जिले में हीट वेव चलने के आसार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कई हिस्सों में तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है। प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। वहीं कई हिस्सों में लू का कहर भी देखने के मिल रहा है। प्रदेश में 18 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इन दिनों पचमढ़ी को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तापमान करीब 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और गर्मी के चलते मौसम विभाग ने लोगों को घर से निकलते वक्त एहतियात बरतने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed