फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Temperatures in Madhya Pradesh crossed 39 degrees for the first time this season, weather wi

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 39 डिग्री पार पहुंचा पारा, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Wed, 12 Mar 2025 08:05 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 12 Mar 2025 08:05 AM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मार्च महीने में पहली बार 39 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।भोपाल, इंदौर-उज्जैन सबसे ज्यादा गर्म रहे नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग में भी गर्मी रही। आज भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Temperatures in Madhya Pradesh crossed 39 degrees for the first time this season, weather wi
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मार्च महीने में पहली बार 39 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है। जहां प्रदेश में मार्च महीने में ठंड देखने को मिली वहीं अब सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं। मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहे। जबकि नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग में भी पारा बढ़ गया। ऐसा ही मौसम अब आगे भी बना रहेगा।
विज्ञापन



धार जिला रहा प्रदेश में सबसे गर्म 
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को इंदौर संभाग का धार शहर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 39.1 डिग्री रहा। वहीं, नर्मदापुरम में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह रतलाम में 38.5 डिग्री, खजुराहो में 38.4 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री, दमोह में 37.5 डिग्री, मंडला, शिवपुरी-सिवनी में 37.2 डिग्री और सागर में पारा 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, रात में पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बड़े शहरों में ग्वालियर-उज्जैन सबसे गर्म हैं। यहां तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 37.3 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री रहा। जबलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


कल से मिल सकती है राहत
12 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर अगले एक-दो दिन में देखने को मिलेगा। जिससे दिन-रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे पहले मार्च महीने के शुरुआत में बर्फीली हवा चलने से प्रदेश में चार दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ी। इससे भोपाल समेत कई शहरों में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। कई शहर में शीतलहर चली, जबकि रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड जैसे छोटे शहर सबसे ठंडे रहे, लेकिन अब पारे में बढ़ोतरी होने लगी है। बर्फीली हवा का असर अब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा मौसम

12 मार्च: भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरों में पारे में बढ़ोतरी हो सकती है। रात में भी पारा बढ़ा रहेगा।

13 मार्च: इस दिन पारे में मामूली गिरावट हो सकती है।

इस सप्ताह प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
इस सप्ताह में मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा जबकि गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान 15-17 डिग्री तक रहेगा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से बढ़ा रहेगा। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 31-34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed