फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Woman bank manager dies in collision with Scorpio car

Bhopal News: स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला बैंक मैनेजर की मौत, प्रापर्टी डीलर का नाबालिग बेटा चला रहा था कार

Sat, 17 May 2025 10:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 17 May 2025 10:58 PM IST
सार

हादसे के बाद लोग आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने हिरासत से इनकार कर दिया है। अमृता के पति चार महीने पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे और तब से बेड रेस्ट पर हैं। घर की जिम्मेदारी महिला मैनेजर पर ही थी। उनके परिवार में एक चार साल की बेटी भी है। 

विज्ञापन
Bhopal News: Woman bank manager dies in collision with Scorpio car
अमृता ओमकार का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में शनिवार को एक तेज रफ्तार नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने महिला बैंक मैनेजर को कुचल दिया। हादसे में महिला बैंक मैनेजर की मौत हो गई है। महिला बैंक मैनेजर के पति एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे, लेकिन चार माह पहले उनका एक्सीडेंट हो गया है, तब से वे बेड रेस्ट पर हैं। पति बेड रेस्ट पर थे, तब से घर का पूरा खर्च महिला बैंक मैनेजर ही संभाल रही थी। हादसे के बाद मौके से भाग रहे नाबालिग स्कॉर्पियो चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की हिरासत से इंकार किया है। नाबालिग एक बड़े प्रापर्टी डीलर का बेटा है। 

विज्ञापन


अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय अमृता ओमकार पत्नी अमित ओमकार शक्ति नगर एचडीएफसी बैंक में मैनेजर थीं। अमृता शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे ऑफिस और कुछ अन्य कार्यों से वे अपनी स्कूटी लेकर घर से निकली थीं। अयोध्या बाइपास में नरेला शंकरी जोड़ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घर पर पति अमित के अलावा चार साल की बेटी है। चार माह पूर्व अमित का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद से वे बेड रेस्ट पर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिव्यांग यात्रियों के लिए किराए में 75% तक की छूट, भोपाल मंडल जारी कर रहा कार्ड, जाने कैसे उठाएं लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर का बेटा बताया जा रहा आरोपी
स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद स्कॉर्पियो चला रहे एक नाबालिग को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि पुलिस ने किसी आरोपी को अरेस्ट करने से इंकार किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चला रहा लड़का एक बड़े प्रापर्टी डीलर का बेटा है। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो जब्त कर चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग बहुत तेज गति से स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed